प्रफुल्ल हिंगे... सपने में भी इस नाम से खौफ खाएगी राजस्थान रॉयल्स, 19 साल के IPL इतिहास में पहली बार दिखी ऐसी घातक गेंदबाजी

Praful Hinge Dream Debut: आईपीएल में सनराइर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू कैप मिलने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने एक ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स के 3 बड़े महारथियों की बोलती बंद कर दी।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 13 Apr 2026, 10:34 PM
iconUpdated: 13 Apr 2026, 11:34 PM

Praful Hinge Dream Debut, IPL 2026: हिंदी भाषा में एक कहावत है 'अर्श से फर्श का सफर...' सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के साथ भी आज कुछ ऐसा ही हुआ। कल तक इस खिलाड़ी ने आईपीएल में डेब्यू तक नहीं किया था और आज आईपीएल में डेब्यू कैप मिलने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने एक ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स के 3 बड़े महारथियों की बोलती बंद कर दी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी सपने में भी प्रफुल्ल हिंगे के नाम से खौफ खाएंगे। 24 साल के इस क्रिकेटर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया लेकिन इसे सिर्फ डेब्यू नहीं बल्कि ड्रीम डेब्यू कहना चाहिए क्योंकि प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में वो कर दिखाया तो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में कोई गेंदबाज नहीं कर सका है।

Praful Hinge ने वैभव सूर्यवंशी का किया काम-तमाम

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 24 साल के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को आईपीएल डेब्यू कैप सौंपी गई। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 217 रन टांगे। इसके बाद बारी आई एसआरएच की गेंदबाजी की।

Praful Hinge
Praful Hinge

कप्तान ईशान किशन ने जैसे ही प्रफुल्ल के हाथों में गेंद थमाई उन्होंने दूसरी गेंद पर 15 साल के आईपीएल सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस वक्त आईपीएल में बेहद खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। वैभव ने यॉर्कर किंग बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

Praful Hinge का ड्रीम डेब्यू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्रफुल्ल ने सूर्यवंशी को खाता खोलने का भी समय नहीं दिया। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर हिंगे ने ध्रुव जुरेल को क्लीन बोल्ड किया। जुरेल भी बिना खाता खोले पवेलियन की ओर रवाना हुए। उसके बाद प्रफुल्ल ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लुहान प्रीटोरियस को बिना खाता खोले नीतीश रेड्डी के हाथों कैच करवा कर अपने आईपीएल डेब्यू पर पहले ही ओवर में तीन विकेट चटका दिए।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

Praful Hinge ने रचा इतिहास

इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे यही नहीं रुके उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को भी 4 रनों पर चलता किया। प्रफुल्ल ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में जो कारनामा किया है उसे आज तक कोई गेंदबाज कर नहीं पाया है। प्रफुल्ल हिंगे इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने IPL मैच की किसी पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए हों। ऐसे कई गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने पारी के पहले ओवर में 2 विकेट लिए हों, लेकिन प्रफुल 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

Read More: 8 चौके 6 छक्के... ईशान किशन ने उड़ाई राजस्थान के गेंदबाजों की धज्जियां, अभिषेक के शिकारी आर्चर को कहीं का नहीं छोड़ा!

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई टेंशन; पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे 'हिटमैन'?

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में हुए दो बदलाव