Sports Yaari Exclusive: क्लासेन और डु प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया नीचा? अफ्रीका की जीत पर दिया बड़ा बयान

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के करीब है। उनकी इस स्थिति को देखते हुए South Africa के पूर्व दिग्गजों ने जीत का विश्वास जताया है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 14 Jun 2025, 01:34 PM
iconUpdated: 14 Jun 2025, 11:34 PM

Faf du Plessis and Heinrich Klaasen on South Africa: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी चोकर्स दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को वो खुशी मिलने वाली है। जिसे लेकर उनके फैंस से लेकर तमाम क्रिकेटर्स सालों से इंतजार कर रहे हैं। ये सालों पुराना इतिहास अब बस कुछ ही घंटों में खत्म हो सकता है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताबी मुकाबला जीतने की दहलीज पर खड़ा है।

South Africa वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने के करीब

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम कुछ ही देर में इतिहास रच सकती है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन प्रोटियाज टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने की तैयारी कर ली है। जहां वो अब जीत से सिर्फ 69 रन पीछे हैं।

फाफ डू प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन ने जताया अपनी टीम की जीत का भरोसा

ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट सितारों और फैंस को भी जीत की उम्मीद बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की इस जबरदस्त स्थिति को देखते हुए स्पोर्ट्स यारी ने प्रोटियाज टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के साथ एक्सक्यूसिव बातचीत की। स्पोर्ट्स यारी ने यूएसए में फाफ डू प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन के साथ दक्षिण अफ्रीका के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की संभावना को लेकर सवाल पूछा तो दोनों ही दिग्गजों ने अपनी टीम पर पूरा भरोसा जताया है और जीत की उम्मीद जतायी है।

स्पोर्ट्स यारी के साथ खास बातचीत में प्लेसिस-हेनरिक्स ने कही खास बात

इस एक्सक्लूसीव बातचीत के दौरान हेनरिक क्लासेन ने कहा कि, दक्षिण अफ्रीका इस फाइनल मैच को जीतने जा रही है। उन्होंने पहले ही दिन से इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। तो वहीं फाफ डू प्लेसिस ने तो अपनी टीम के लिए बड़ी बात बोलते हुए कहा कि कल दक्षिण अफ्रीका में सूरज निकलेगा और हमारी जीत होगी। इसके साथ ही साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी इवेंट में खिताब की कितनी जरूरत है।

Also Read- WTC Final: एडेन मार्करम को लेकर पहले ही कर दी थी विराट कोहली ने भविष्यवाणी, यकीन ना हो तो देख ले ये पोस्ट