Semifinal Scenario: भारतीय फैंस की IND vs ZIM मैच से ज्यादा साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज मैच पर नजरें होंगी क्यों कि SA vs WI मैच से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की तस्वीर काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी।
IND vs ZIM से ज्यादा जरूरी साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की भिड़ंत, इस मैच से साफ होगी भारत के सेमीफाइनल की तस्वीर; समझें पूरा समीकरण
Table of Contents
Semifinal Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज यानी 26 फरवरी को दो बेहद अहं मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा।
भारतीय फैंस की IND vs ZIM मैच से ज्यादा साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज मैच पर नजरें होंगी क्यों कि SA vs WI मैच से टीम इंडिया के सेमीफाइनल (Semifinal Scenario) में पहुंचने की तस्वीर काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी। भारतीय टीम का सेमीफाइनल के लिए क्या समीकरण होगा आइए जानते हैं।
पॉइंट टेबल पर सभी टीमों का हाल
पहला समीकरण- भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाते है तो मामला साफ हो जाता है। वेस्टइंडीज के पास अभी दो अंक है, साउथ अफ्रीका के पास दो अंक है, भारत के पास फिलहाल शून्य अंक है और जिम्बाब्वे भी शून्य पर है।

अब अगर साउथ अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। भारत अपने दोनों मैच जीत लेता है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे, जिम्बाब्वे शून्य पर रह जाएगी। वेस्टइंडीज दो पर रुक जाएगी। ऐसे में भारत सीधे और आसानी से सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा।
Semifinal Scenario: नेट रन रेट पर अटका सारा मामला
अगर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को मैच में हरा देती है और साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे को हरा देती है। ऐसी स्थिति में ये होगा कि वेस्टइंडीज के पास 4 अंक, साउथ अफ्रीका 4 अंक और अगर भारत भी अपने दोनों मैच जीत लेता है तो उसके पास 4 अंक हो जाएंगे। फिर शुरू होगा नेट रन रेट का खेल। ऐसे में भारत को सिर्फ जीत नहीं चाहिए, बल्कि उसे बहुत बड़ी जीत चाहिए।
Semifinal Scenario: भारत को चाहिए बड़े अंतर से जीत
अगर भारत पहले बैटिंग करता है तो उसकी रणनीति साफ होनी चाहिए की 200 या उससे ज्यादा का स्कोर और जीत का अंतर कम से कम 100 या उससे ज्यादा का होना चाहिए। यानी कि जीत ऐसी हो कि विपक्षी टीम पूरी तरह से हिल जाए। जितना ज्यादा रनों से भारत विजयी होगा, उतना तेजी से टीम का नेट रन रेट ऊपर जाएगा और तभी भारत वेस्टइंडीज और अफ्रीका को पीछे छोड़ पाएगा।
Intrigue in Chennai as defending champions India and Zimbabwe fight to remain in semi-final contention 🏏
— ICC (@ICC) February 26, 2026
How to watch the #T20WorldCup 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/FxTWYEFxTC
भारत के लिए बेहद अहम SA vs WI मैच
टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के साथ दुआ की भी जरूरत होगी। अगर साउथ अफ्रीका की टीम आज वेस्टइंडीज को हरा देती है तो भारत के लिए रास्ता आसान हो सकता है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीत जाती है तो भारत के लिए समीकरण और उलझ जाएगा।

Semifinal Scenario: SA vs WI
टीम इंडिया तभी सेमीफाइनल (Semifinal Scenario) में पहुंच सकती है जब वो अपने दोनों मैच जीतने के साथ ही ये दुआ भी करें की साउथ अफ्रीका अपने अगले मैच में भी जिम्बाब्वे से हार जाए। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका जीत हासिल करता है तो फिर भारत की अगली टक्कर वेस्टइंडीज से होगी। यानी ये मैच प्री-सेमीफाइनल जैसा होगा, जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में जाएगी।