Sourav Ganguly: पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली को एक टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। दादा पहली बार किसी प्रोफेशनल टीम के साथ हेड कोच की भूमिका निभाएंगे।
Sourav Ganguly: दिसंबर से नई पारी शुरू करेंगे दादा, सौरव गांगुली पहली बार बने इस टीम के हेड कोच

Sourav Ganguly appointed as head coach: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली अब कोचिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। SA20 लीग की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने उन्हें अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। टीम ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस बड़ी घोषणा के साथ लिखा “प्रिंस अब कैपिटल्स कैंप में शाही रंग भरने के लिए तैयार हैं!”
यह गांगुली का किसी पेशेवर टीम के साथ बतौर हेड कोच पहला कार्यकाल होगा। दादा ने मैदान पर कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को नई पहचान दी और बाद में प्रशासनिक भूमिकाओं में भी अहम जिम्मेदारियां संभालीं। वह BCCI अध्यक्ष भी रह चुके हैं और फिलहाल जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के क्रिकेट प्रमुख हैं।
जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे Sourav Ganguly
गांगुली (Sourav Ganguly) की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को कैपिटल्स ने ट्रॉट को धन्यवाद देते हुए लिखा था “जोनाथन ट्रॉट, आपकी लीडरशिप और समर्पण के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।” अब गांगुली को उनकी जगह कमान सौंपी गई है और यह उनका किसी प्रोफेशनल टीम के साथ बतौर हेड कोच पहला कार्यकाल होगा।
View this post on Instagram
लंबे समय से कैपिटल्स परिवार का हिस्सा हैं Sourav Ganguly
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का कैपिटल्स फ्रेंचाइजी से जुड़ाव काफी पुराना है। IPL में वह दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार रह चुके हैं और इसके बाद 2023 में टीम निदेशक के रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े। दो साल पहले SA20 के पहले सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स उपविजेता रही थी, लेकिन पिछले सीजन में टीम 6 में से 5वें स्थान पर रही थी। ऐसे में गांगुली की कोचिंग में अब टीम के प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
कब शुरू होगा SA20 का नया सीजन
इस बार SA20 लीग का शेड्यूल बदला गया है ताकि 2026 T20 वर्ल्ड कप से टकराव न हो। टूर्नामेंट 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। अब क्रिकेट फैन्स की नजरें इस पर होंगी कि दादा की कोचिंग में प्रिटोरिया कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करती है।
Read More Here: