Smriti Mandhana: आईसीसी महिला ODI रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, नंबर-1 बनकर रच दिया इतिहास

आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना 790 अंकों के साथ नंबर-1 बल्लेबाज बनीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने लॉरा वोलवार्ट को पछाड़कर इतिहास रच दिया।

iconPublished: 03 Mar 2026, 06:42 PM
iconUpdated: 03 Mar 2026, 07:06 PM

Smriti Mandhana ranked 1 ODI batter: आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बनकर मिला है। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और भारतीय महिला क्रिकेट को गर्व का नया क्षण दिया।

भले ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर मंधाना ने अपनी चमक बिखेरी। उनकी निरंतरता और तकनीकी मजबूती ने उन्हें रैंकिंग में 790 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज

स्मृति मंधान (Smriti Mandhana) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में 58 और 31 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिसके दम पर वह आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गईं। उनके 790 रेटिंग अंक हैं, जबकि लॉरा वोलवार्ट 782 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गईं।

Smriti Mandhana rode her luck early, Australia vs India, 2nd ODI, Hobart, February 27, 2026

रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा

अपने अंतिम वनडे मैच में शतक जड़ने वाली एलिसा हीली 744 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बेथ मूनी तीसरे और एशले गार्डनर पांचवें स्थान पर काबिज हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान पर पहुंचकर शीर्ष 10 में शामिल हो गई हैं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। हरमनप्रीत ने श्रृंखला में 53, 54 और 25 रन की पारियां खेलीं, जिससे उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ।

गेंदबाजी रैंकिंग में एलेना किंग शीर्ष पर

गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एलेना किंग 775 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने लंबे समय से शीर्ष पर काबिज सोफी एकलेस्टोन को पीछे छोड़ा। श्रृंखला में एलेना ने 16.71 की औसत से सात विकेट लिए, जिसमें अंतिम मैच में 33 रन देकर चार विकेट का प्रदर्शन शामिल रहा। भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा 10वें स्थान पर रहकर शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Smriti Mandhana launched a huge six over the leg side, Australia vs India, 3rd T20I, Adelaide, February 21, 2026

ऑलराउंडर सूची में भी ऑस्ट्रेलिया का जलवा

एकदिवसीय ऑलराउंडर रैंकिंग में एशले गार्डनर 516 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं। उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज पर 98 अंकों की बढ़त बना रखी है। एनाबेल सदरलैंड ने 23 स्थान की छलांग लगाकर 34वां स्थान हासिल किया है। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी पांचवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं।

Read More: IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतते ही विश्व विजेता का खिताब होगा अपना! ये आंकड़े कर देंगे हैरान

SA vs NZ: भारत-पाक राइवेलरी से कम नहीं होगा पहला सेमीफाइनल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का ये रिकॉर्ड उड़ा देगा आपके होश!

हैरी ब्रूक से लेकर विल जैक्स... ये 5 अंग्रेज खिलाड़ी सेमीफाइनल में बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा