SL vs NZ: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 61 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वही श्रीलंका इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
SL vs NZ: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका 61 रनों से घर पर बुरी तरह रौंदा, विश्व कप से बाहर हुई होस्ट नेशन
SL vs NZ Match Report: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर 8 का अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है।
इस हार के साथ ही श्रीलंका का टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो गया है। मैच के दौरान एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मुकाबला गंवा देगा, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए अंत में जीत अपने नाम कर ली और श्रीलंकाई प्रशंसकों को निराश कर दिया।
SL vs NZ: श्रीलंका की टीम हुई बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में हार के बाद श्रीलंका ने सुपर 8 में लगातार दो मैच गंवा दिए हैं। इसी वजह से श्रीलंका इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और मेजबान देश होने के बावजूद सेमीफाइनल में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा।

SL vs NZ: न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टॉप ऑर्डर जल्दी पवेलियन लौट गया। एक समय टीम संकट में नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मैककोन्ची ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों खिलाड़ियों की अहम साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 168 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

SL vs NZ: श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और पथुम निसांका पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंत में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 107 रन ही बना सकी और मुकाबला बड़े अंतर से हार गई।
किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक