SL vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 42वें मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ा उल्टफेर करते हुए मेजबान टीम को 51 रनों से करारी मात दी है।
SL vs ENG: सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी 51 रनों से करारी मात, विल जैक्स ने किया बड़ा उल्टफेर
Table of Contents
SL vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को श्रीलंका को 51 रनों से हरा कर बड़ी जीत हासिल की। इंग्लैंड की इस जीत में विल जैक्स और फिल सॉल्ट ने अहम भूमिका निभाई।
सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड की 51 रनों की बड़ी जीत उनके नेट रनरेट पर भी असर डालेगी। जिससे उनको आने वाले मुकाबले में मद मिल सकती हैं। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले के जीत के हीरो विल जैक्स रहे जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए।
Will Jacks turned the game in England's favour with a superb all-round performance against Sri Lanka👊
— ICC (@ICC) February 22, 2026
He wins the @aramco POTM🥇
📝: https://t.co/z6S9D2Pio1 pic.twitter.com/7XV0rTaHc5
इंग्लैंड के सामने लगातार फेल हो रही श्रीलंका
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह लगातार 12वीं जीत है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 18 मुकाबले हुए हैं। शुरुआत 6 मैचों में श्रीलंका को चार जीत मिली थी। श्रीलंका ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में 2014 में जीत हासिल की थी। टी20 विश्व कप 2026 से पहले इंग्लैंड ने पल्लेकेले में ही हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया था।

SL vs ENG: इंग्लैंड की पारी का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 146 रन बना पाई। एक समय इंग्लैंड के स्कोर को देखकर लग रहा था श्रीलंका आसानी से इस लो स्कोर टारगेट को हासिल कर लेगी। लेकिन विल जैक्स की घातक स्पिन के आगे श्रीलंका बुरी तरह से फेल दिखी।
इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन फिल सॉल्ट ने बनाए। सॉल्ट के बल्ले से 62 रनों की धमाकेदार पारी निकली। श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेललेज ने शानदार गेंदबाजी करते 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा, दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला।
SL vs ENG: श्रीलंका का हाल बेहाल
147 रनों के छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम बुरी तरह की लड़खड़ाई दिखी। टीम ने महज 34 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने पांच विकेट गंवा दिए। पथुम निसंका 9 रन, कामिल मिशारा 6 और कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए, जबकि पवन रत्नायके गोल्डन डक का शिकार बने।
A brilliant bowling effort sees England seal a commanding victory over Sri Lanka in the #T20WorldCup Super 8 👊
— ICC (@ICC) February 22, 2026
📝: https://t.co/z6S9D2Pio1 pic.twitter.com/doTPDuqbY8
विल जैक्स ने चटकाए 3 विकेट
मिडिल ऑर्डर में दुनिथ वेलालगे, कामिन्दु मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। श्रीलंका की ओर से शनाका ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके। श्रीलंका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

वहीं, इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद को 2-2 विकेट लिए।
IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?