SL vs AUS: पथुम निसांका की शतकीय पारी से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा, सुपर-8 में जगह बनाकर कंगारुओं का काटा पत्ता

SL vs AUS: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में पथुम निसंका के शतक से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उन्हें लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

iconPublished: 16 Feb 2026, 10:34 PM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 10:48 PM

SL vs AUS Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां श्रीलंका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक और बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने शानदार शतक जड़ते हुए लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कराया और टीम को यादगार जीत दिलाई। वहीं इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है, जिससे टीम की आगे की राह बेहद कठिन हो गई है।

SL vs AUS: श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाए। टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने से पारी लड़खड़ा गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसांका ने शानदार शतक जड़ा और उनकी नाबाद 100 रनों की पारी की बदौलत श्रीलंका ने 2 ओवर शेष रहते ही ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले (SL vs AUS) में 8 विकेट से हरा दिया।

Kusal Mendis and Pathum Nissanka added 97 runs for the second wicket, Sri Lanka vs Australia, T20 World Cup 2026, Pallekele, February 16, 2026

SL vs AUS: पथुम निसांका ने रचा इतिहास

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने पारी को मजबूती से संभाला। इसी दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। निसांका ने 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

Pathum Nissanka got to his hundred off just 52 balls, Sri Lanka vs Australia, Men's T20 World Cup, Pallekele, February 16, 2026

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का कटा पत्ता

इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना लगभग तय हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन में से केवल एक मैच जीता है। यदि जिम्बाब्वे आयरलैंड के खिलाफ अपना अगला मैच जीत जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं, अगर जिम्बाब्वे हारता है, तब भी ऑस्ट्रेलिया को अगले मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही अन्य परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Read More: No look सिक्स के बाद पांड्या ने दिखाया नो लुक विकेट का जलवा, साहिबजादा को आउट करने के बाद हार्दिक का स्वैग वाला सेलिब्रेशन VIDEO वायरल

IND vs PAK: सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फिर से धोया, पड़ोसी मुल्क के फैंस ने गुस्से में फिर से तोड़ी गई टीवी; VIDEO

बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?