SL vs AUS: हवा में छलांग लगाकर पथुम निसांका ने लपका टूर्नामेंट का बेस्ट कैच, देखकर दंग रह गए फैंस

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकवीर पथुम निसांका ने हवा में छलांग लगाकर हैरतअंगेज कैच लपका जिसने सभी फैंस को हैरान कर दिया।

iconPublished: 16 Feb 2026, 10:53 PM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 11:01 PM

SL vs AUS, Pathum Nissanka catch: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में खेला गया मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। वही मैच के दौरान श्रीलंका के हीरो और स्टार फील्डर पथुम निसांका ने ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसने मैदान पर मौजूद दर्शकों से लेकर टीवी पर मैच देख रहे फैंस तक सभी को स्तब्ध कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17वें ओवर में घटी इस घटना ने मुकाबले का रुख ही बदल दिया। दुशान हेमंता की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने जोरदार शॉट लगाया, लेकिन बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े निसांका ने हवा में उड़ते हुए नामुमकिन को मुमकिन बना दिया।

SL vs AUS: हवा में उड़कर निसांका ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच

इस मुकाबले (SL vs AUS) की पहली पारी का 17वां ओवर दुशान हेमंता डाल रहे थे। पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद पर घूमते हुए जोरदार शॉट खेला। गेंद तेजी से बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में जा रही थी और चौके की पूरी संभावना नजर आ रही थी।

Image

लेकिन पथुम निसांका ने अपनी बाईं ओर हवा में लंबी छलांग लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। यह कैच इतना अविश्वसनीय था कि कुछ पल के लिए मैदान पर सन्नाटा छा गया, जिसके बाद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

SL vs AUS: हेमंता की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को रोका

श्रीलंका के स्पिनर दुशान हेमंता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 37 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श (54), ट्रेविस हेड (56) और ग्लेन मैक्सवेल (22) को अपना शिकार बनाया। उनके स्पेल की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम 181 पर ही रोक दी गई।

Kusal Mendis and Pathum Nissanka added 97 runs for the second wicket, Sri Lanka vs Australia, T20 World Cup 2026, Pallekele, February 16, 2026

SL vs AUS: श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़कर श्रीलंका को 8 विकेट की जीत दिला दी। उन्होंने 52 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली वही कुसल मेंडिस ने 38 गेंदों में 58 रन बनाए जिसने जीत में अहम भूमिका निभाई।

Read More: No look सिक्स के बाद पांड्या ने दिखाया नो लुक विकेट का जलवा, साहिबजादा को आउट करने के बाद हार्दिक का स्वैग वाला सेलिब्रेशन VIDEO वायरल

IND vs PAK: सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फिर से धोया, पड़ोसी मुल्क के फैंस ने गुस्से में फिर से तोड़ी गई टीवी; VIDEO

बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?