भारत के खिलाफ चेपॉक में अहम मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान को महेंद्र सिंह धोनी की याद आई। आइए जानते है उनके बारे में राजा ने क्या कहा।
‘आज आपको थाला…’ चेन्नई पहुंचते ही क्यों जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर राजा को आई एमएस धोनी की याद, जानिए पूरा मामला
Table of Contents
Sikandar Raza remembers MS Dhoni: भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में सुपर 8 का बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होने वाला है, क्योंकि दोनों ने अपने-अपने पहले मुकाबले गंवाए हैं।
चेपॉक के मैदान पर जिम्बाब्वे की टीम भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है, क्योंकि स्पिन ट्रैक पर उसने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, इस मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा।
IND vs ZIM: सिकंदर रजा ने एमएस धोनी को किया याद
भारत के खिलाफ इस मुकाबले से पहले सिकंदर रजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजा चेन्नई में खेलने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि फैंस द्वारा “धोनी-धोनी” के चैंट्स जरूर सुनाई देंगे।
उन्होंने वीडियो में कहा, “आपको ‘थाला’ शब्द काफी बार सुनाई देगा। मुझे लगता है कि मैदान में काफी शोर होने वाला है। स्टेडियम की क्षमता 30,000 है, लेकिन ऐसा महसूस होगा जैसे 90,000 फैंस मौजूद हों। दोनों टीमों की जर्सी के बीच आपको यहां पीली जर्सी जरूर नजर आएगी।”
ICC just dropped an another banger for THALA and CSK fans 🥵🥵
— ` (@WorshipDhoni) February 26, 2026
Never seen them posting like this about RCB dogs 🤣🤣
pic.twitter.com/oSuoKhOktQ
IND vs ZIM: भारत के लिए जीतना बेहद जरूरी
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला हारकर इस मैच में उतर रही है। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इंडिया यह मैच गंवाती है, तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है।

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने सभी को किया हैरान
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने अंडरडॉग के रूप में एंट्री की थी, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर न सिर्फ उन्होंने सबको हैरान किया, बल्कि टॉप पर रहते हुए सुपर 8 में अपनी जगह भी पक्की कर ली।