Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यूजर्स ने शुभमन गिल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ फैंस को रोहित शर्मा की याद आ गई।
Yashasvi Jaiswal के रन आउट पर ट्रोल हुए कप्तान शुभमन गिल, फैंस को आई रोहित शर्मा की याद, क्या है पूरा मामला?

Table of Contents
IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के रन आउट के बाद से टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच फैंस को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की भी याद आ गई।
अब आप सोच रहे होंगे कि जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के रन आउट के बीच फैंस को रोहित शर्मा की याद क्यों आ गई? आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल 258 गेंदों पर 175 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 22 चौके लगाए।
Yashasvi Jaiswal हुए रन आउट
यशस्वी जायसवाल 91 ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने शॉट मारकर सिंगल लेने के लिए आधा रास्ता तय कर लिया था तभी शुभमन गिल ने गेंद को देखकर रन लेने से मना कर दिया। गिल के मना करने के बाद जायसवाल स्ट्राइक एंड की ओर वापस मुड़े और दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और वो रन आउट हो गए।
A great start for #TeamIndia in the second Test against West Indies! Yashasvi Jaiswal's brilliant innings ended on 175 runs after being run out on the second day in Delhi, just shy of a double century.#INDvsWI #YashasviJaiswal #TestCricket #CricketNews #ArunJaitleyStadium pic.twitter.com/xbHfeaxIOm
— Hardik Shah (@Hardik04Shah) October 11, 2025
Missed a well deserved Double century 💔
— @ñkür🔭 (@ankurtweetsyo) October 11, 2025
-YASHASVI JAISWAL 175 RUN-OUT pic.twitter.com/N9YRf9scI3
शुभमन गिल हुए ट्रोल
जायसवाल के रन आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यूजर्स ने शुभमन गिल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने गिल का बचाव भी किया। इस बीच कुछ फैंस को रोहित शर्मा की याद आ गई। दरअसल, साल 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे।
Why Shubman Gill didn’t sacrifice he was touching almost 200
— Ankur Sharma (@Iam_ankur8) October 11, 2025
Yashasvi Jaiswal Run Out 🥲#YashasviJaiswal #INDvWI pic.twitter.com/jHt4JlYpxJ
फैंस को क्यों आई रोहित की याद?
रोहित और गिल के बीच ठीक से कम्युनिकेशन नहीं हो पाया जिसका नतीजा रहा कि रोहित रन आउट हो गए। उस वक्त रोहित टीम इंडिया के कप्तान थे। रन आउट होने के बाद से रोहित ने बीच मैदान शुभमन गिल को डांट भी लगाई थी। अब जब जायसवाल भी ठीक उसी तरह रन आउट हुए तो कुछ यूजर्स को शुभमन गिल को ट्रोल करने का मौका मिल गया।
Yashasvi Jaiswal was batting on 175 in full command — but #ShubmanGill did it again!
— Akhil Singhal (@aksinghal78) October 11, 2025
Just like he ran out #RohitSharma on Jan 11, 2024, his insecurity cost another teammate dearly.
Gill’s ego is becoming bigger than the game itself. 💔@ybj_19#YashasviJaiswal #jaiswalrunout pic.twitter.com/nfAmgohyKj
Be honest guys this was Shubman Gill Mistake or Yashasvi Jaiswal?#YashasviJaiswal | #INDvWI | #ShubmanGill pic.twitter.com/A2XtNuI0Mk
— KhilariTak (@khilaritak) October 11, 2025
IND vs WI 2nd Test: मैच का हाल
बात करें मुकाबले की तो दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के पारी की शुरुआत गिल और जायसवाल ने की। यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर रन आउट हो गए। गिल ने इस सीरीज का दूसरा अर्द्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 411 रन बना लिए हैं। मैदान पर इस वक्त गिल और नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे हैं।