ये कितनी उंगली? मैदान पर शुभमन गिल की हुई वेस्टइंडीज विकेटकीपर से टक्कर, यशस्वी जायसवाल ने पूछा ऐसा सवाल; नहीं रुकेगी हंसी

Shubman Gill And Yashasvi Jaiswal Funny Moment: सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का फनी मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

iconPublished: 10 Oct 2025, 06:58 PM
iconUpdated: 10 Oct 2025, 11:34 PM

Shubman Gill And Yashasvi Jaiswal Funny Moment: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन के आखिरी सेशन में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की विरोधी टीम के विकेटकीपर टेविन इमलाच से टक्कर हो गई।

गिल और टेविन की टक्कर काफी जोरदार थी। इस टक्कर के बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। फिर कुछ देर मुकाबला रुका और ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया। वहीं टक्कर के बाद भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को कप्तान गिल के साथ मजाक करते हुए देखा गया।

Shubman Gill

यशस्वी जायसवाल ने किया मजाक (Shubman Gill)

गिल की टक्कर के बाद का मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जायसवाल उंगली दिखाकर गिल से पूछ रहे हैं कि ये कितने हैं। जायसवाल और गिल का यह मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यशस्वी जायसवाल ने दिखाया दम

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के युवा ओपनर ने दमदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक जायसवाल 253 गेंदों में 22 चौके लगाकर 173 रन पर नाबाद हैं।

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

दिल्ली टेस्ट का पहला दिन समाप्त होने तक टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दी। भारतीय टीम ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं। जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल नाबाद पवेलियन लौटे।

गिल ब्रिगेड ने पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया था, जो 54 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 38 रनों की पारी खेली। इसके बाद भारतीय टीम को दूसरा झटका नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे साई सुदर्शन के रूप में लगा। सुदर्शन ने 165 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली। वह अपने शतक से कुछ सिर्फ कुछ कदम ही दूर रहे।

Read more: Sai Sudharsan Wicket: शतक से चूके पर दिल जीत गए साई सुदर्शन, दिल्ली टेस्ट में भारत के लिए खेली अहम पारी; फैंस ने लुटाया प्यार

IND vs WI Test: दिल्ली टेस्ट में बुरे फंसे सुनील गावस्कर, कमेंट्री के दौरान उड़ाया इस खिलाड़ी का मजाक; फैंस का फूटा गुस्सा

IND vs AUS ODI: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कसी कमर, प्रैक्टिस सेशन में जड़े गगनचुंबी छक्के; VIDEO वायरल