Shubman Gill and Gautam Gambhir Press Conference: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।
Gill And Gambhir PC: इंग्लैंड दौरे से पहले शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रोहित-कोहली पर भी बोले
Shubman Gill and Gautam Gambhir Press Conference For IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस पीसी में दोनों ने कई बड़े और अहम सवालों का जवाब दिया। इस दौरान गिल से विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में भी पूछा गया। तो आइए जानते हैं पीसी में गिल और गंभीर ने क्या कुछ कहा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर क्या बोले शुभमन गिल?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बात करते हुए कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों की कमी को पूरा करना हमेशा मुश्किल होता है। बाकी मुझे नहीं लगता कि कोई अलग प्रेशर होगा। हर सीरीज का अपना प्रेशर होता है।"
सीरीज के पूरे टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर साफ कर दिया कि वह सीरीज में सिर्फ 3 टेस्ट ही खेलेंगे। गंभीर ने कहा, "हमने तय नहीं किया है कि बुमराह कौन से 3 टेस्ट खेलेंगे। यह रिजल्ट्स और सीरीज कहां पर इस पर निर्भर करेगा।
श्रेयस अय्यर पर गौतम गंभीर
हेड कोच गौतम गंभीर से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर भी सवाल किया गया, जिसका उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। गंभीर ने कहा, "किसी को भी बुलाया जा सकता है अगर आप फॉर्म में हैं। सिर्फ 18 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं। सिलेक्टर्स के चेयरमैन इस बात का जवाब दे चुके हैं।"
दवाब में गौतम गंभीर
गंभीर से दवाब के बारे में पूछा गया। गौतम गंभीर ने कहा, "मैं हमेंशा दवाब में रहता हूं। न्यूजीलैंड के बाद मैं दवाब में हूं। ऑस्ट्रेलिया के बाद, मैं दवाब में हूं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मैं दवाब में हूं। रिजल्ट के बावजूद मैं उसी प्रेशर में हूं।"
बेंगलुरु हादसे पर गौतम गंभीर
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने बेंगलुरु हादसे पर बात करते हुए कहा, "मैं कभी नहीं मानता कि हमें रोड शो की जरूरत है। 2007 में जीतने के बाद भी मेरी यही राय थी। लोगों की जिंदगी बहुत अहम है। मैं यह कहना जारी रखूंगा। फ्यूचर में हमें और जागरुक होने की जरूरत है। बंद दरवाजों के अंदर या स्टेडियम में करिए। उम्मीद करता हूं कि फ्यूचर में ऐसा कुछ ना हो।"
Read more: