Shreyas Iyer: क्रिकेट छोड़ F1 रेसर बने श्रेयस अय्यर! दुबई में बिखेरा जलवा, वायरल तस्वीर जीत लेगी दिल

Shreyas Iyer: सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह F1 रेसर के लुक में नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं अय्यर के इस लुक का राज क्या है।

iconPublished: 30 Jun 2025, 03:54 PM
iconUpdated: 30 Jun 2025, 11:34 PM

Shreyas Iyer F1 Look: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और टैक्टिकल कप्तानी के लिए मशहूर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर मौजूद है, जिसमें श्रेयस अय्यर शामिल नहीं है। इस ब्रेक के बीच श्रेयस F1 यानी फॉर्मूला-1 रेसर के अवतार में नजर आए।

F1 रेसर वाला अय्यर का लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। पंजाब किंग्स की तरफ से भी अय्यर के इस लुक को शेयर किया गया है। पंजाब ने अय्यर की तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "F1yer" तो अब आइए जानते हैं कि अय्यर के इस लुक के पीछे क्या राज है।

दुबई पहुंचे श्रेयस अय्यर

बता दें कि कुछ वक्त पहले समाप्त हुई मुंबई टी20 लीग में श्रेयस अय्यर मुंबई फाल्कन्स की कप्तानी करते नजर आए थे। अय्यर की कप्तानी में टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि टीम को रनरअप ही रहना पड़ा था। अब इसी मुंबई फाल्कन्स के लिए अय्यर दुबई पहुंचे और कार्टड्रोम के ट्रैक पर नजर आए। भारतीय बल्लेबाज एशिया के युवा रेसर्स को बढ़ावा देने वाली टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

पूरी किट में नजर आए अय्यर

दुबई में अय्यर रेसिंग की पूरी किट में नजर आए। वह 96 नंबर की जर्सी पहने हुए हैं और उनके हाथ में हेलमेट भी नजर आ रहा है। इस तरह अय्यर क्रिकेट फील्ड से दूर रेसर के रूप में नजर आए।

टेस्ट टीम से दूर श्रेयस अय्यर

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम से बाहर हुए एक साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। अब देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर को दोबारा टेस्ट टीम में जगह कब मिलती है। इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया को एक के बाद एक कई टेस्ट सीरीज खेलनी हैं।

Read more:

अर्शदीप सिंह ने कोच मोर्ने मोर्कल के साथ क्यों की कुश्ती? खुल गया राज; खुद BCCI ने बता दी अंदर की बात