एशिया कप 2025 में नहीं हुआ सिलेक्शन तो आंसुओं से रोए श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल! दिग्गज ने ठोका दावा

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना गया। दिग्गज ने दावा करते हुए कहा कि टीम इंडिया में सिलेक्शन नहीं होने पर दोनों बल्लेबाज आंसुओं से रोए।

iconPublished: 20 Aug 2025, 05:22 PM
iconUpdated: 20 Aug 2025, 05:41 PM

Shreyas Iyer And Yashasvi Jaiswal Tears Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार (19 अगस्त) को 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान हुआ, जिसमें श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार बल्लेबाजों का नाम गायब रहा। फैंस ने अय्यर और जायसवाल को टीम में ना चुनने के लिए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की जमकर आलोचना की।

अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दावा करते हुए कहा कि एशिया कप की टीम में खुद का नाम नहीं देखने के बाद श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल आंसुओं से रोए। हालांकि अश्विन की बात में थोड़ा सा ट्विस्ट भी रहा।

आंसुओं से रोए अय्यर-जायसवाल? (Asia Cup 2025)

आपको बता दें कि मुंबई में स्थित BCCI के हेड क्वार्टर में अजीत अगरकर ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम का एलान किया। टीम एलान वाले दिन मुंबई में जमकर बारिश हुई, जिसे अश्विन ने अय्यर और जायसवाल के आंसू बताया।

अपने यूट्यूब चैनल ASH KI BAAT पर अश्विन ने कहा, "श्रेयस और जायसवाल के आंसू मुंबई की बारिश की शक्ल में आ रहे हैं।"

Shreyas Iyer and Yashasvi Jaiswal

जायसवाल-अय्यर का IPL 2025 में कमाल

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल कमाल की बैटिंग करते नजर आए थे। अय्यर ने बैटिंग के साथ-साथ शानदार कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। अय्यर ने सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए, जबकि जायसवाल ने 500 रनों का आंकड़ा पार किया।

Shreyas Iyer
Yashasvi Jaiswal

अय्यर ने 17 मैचों की 17 पारियों में 50.33 की औसत, 175.07 के स्ट्राइक रेट और 6 अर्धशतक के साथ 604 रन बनाए। वहीं जयासवाल ने 14 मैचों की 14 पारियों में 43.00 की औसत, 159.71 के स्ट्राइक रेट और 6 अर्धशतक के साथ 559 रन स्कोर किए।

एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Read more: Shreyas Iyer की बहन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को जूते से पीटा, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा VIDEO

क्या वाकई रोहित-कोहली ODI से लेंगे संन्यास? ICC रैंकिंग से नाम हटने पर मचा बवाल; जानें क्या है नियम

Follow Us Google News