IND vs PAK: 'अपने दुश्मन के साथ...', भारत-पाकिस्तान मैच के बाद शोएब अख्तर के बिगड़े बोल, 'हैंडशेक' को बनाया निशाना

Shoaib Akhtar On IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत-पाक मैच के बाद बड़ा बयान दिया। अख्तर ने कहा कि वो दुश्मनों के साथ भी ऐसा नहीं करेंगे।

iconPublished: 15 Sep 2025, 04:56 PM
iconUpdated: 15 Sep 2025, 05:33 PM

Shoaib Akhtar On IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फेंटा लगाते हुए 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था, जिस पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भड़कते हुए दिखाई दिए।

जीत के बाद कप्तान सूर्या ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले भारतीयों के प्रति एकजुटता की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत को सशस्त्र बल को समर्पित किया था। इस पर अख्तर ने भड़कते हुए कहा कि एशिया कप ये सब कहने का प्लेटफॉर्म नहीं है।

'दुश्मन के साथ भी ऐसा नहीं करूंगा' (IND vs PAK)

अख्तर ने कहा कि लड़ाइयां घरों में होती हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है आप इसे अलग लेवल पर ले जाएं। वहीं अख्तर ने पाक कप्तान सलमान आगा के मैच प्रजेंटेशन में हिस्सा नहीं लेने को भी सही ठहराया। एक टीवी शो पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने दुश्मन के साथ भी कभी ऐसा नहीं करूंगा। इसे खेल रहने दो। सलमान नहीं गया ठीक है।"

Shoaib Akhtar on IND vs PAK

शोएब अख्तर ने दिया कारगिल का उदाहरण (IND vs PAK)

अख्तर ने कारिगल युद्ध का उदाहरण देते हुए बताया कि हम उसके बाद भारत गए थे। अख्तर ने कहा, "कारगिल के बाद हम भी इंडिया खेलने गए थे। हमने इंडिया को घर पर फेंटा लगाया। हमने वनडे और टेस्ट जीते, लेकिन कोई बयान नहीं दिया। दोनों देशों के बीच चल रहा है, ठीक है। आप जीते दिखाइए, लेकिन ये उसके लिए प्लेटफॉर्म नहीं है।"

भारत ने एकतरफा जीता मैच

दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बोर्ड पर लगाए। फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने सिर्फ 15.5 ओवर में 131/3 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली।

IND vs PAK

भारती टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 47* रन बनाए।

Read more: 'नो हैंडशेक' पॉलिसी पर BCCI का रुख साफ, सुपर-4 IND vs PAK में भी यही कदम दोहराएगी टीम इंडिया!

Mohammed Siraj: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो मोहम्मद सिराज को मिला बड़ा इनाम, मियां मैजिक पर ICC मेहरबान

Follow Us Google News