टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद शिवम दुबे का बड़ा खुलासा, ट्रेन से सफर करने की बताई वजह; जानिए पूरी कहानी

Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद शिवम दुबे ने फ्लाइट छोड़ ट्रेन से घर लौटने का फैसला किया, जिसकी वजह उन्होंने खुद बताई।

iconPublished: 18 Mar 2026, 07:52 PM
iconUpdated: 18 Mar 2026, 09:02 PM

Shivam Dube shares the story why he took train: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां खिलाड़ी जश्न और कार्यक्रमों में व्यस्त रहे, वहीं स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी को चौंका दिया। शानदार प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में रहे दुबे का एक अलग ही रूप देखने को मिला।

ट्रॉफी जीतने के बाद भी शिवम दुबे जमीन से जुड़े नजर आए और उन्होंने घर लौटने के लिए फ्लाइट नहीं, बल्कि ट्रेन का सहारा लिया। उनका यह फैसला अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इसकी वजह जानना चाहता है।

घर की याद ने लिया बड़ा फैसला

शिवम दुबे (Shivam Dube) ने खुलासा किया कि वर्ल्ड कप जीत के बाद उनके मन में सिर्फ एक ही बात चल रही थी—जल्द से जल्द घर पहुंचकर अपने बच्चों और पिता से मिलना। उन्होंने बताया कि वह इतने बेचैन थे कि टीम के साथ फ्लाइट लेने का भी इंतजार नहीं कर पाए। दुबे के मुताबिक, “घर जाने की इतनी बेचैनी थी कि मैं रुक ही नहीं पा रहा था। बस जल्दी से अपने परिवार के पास पहुंचना चाहता था।”

ट्रेन से मुंबई पहुंचे Shivam Dube

हालांकि फ्लाइट पहले से बुक थी, लेकिन शिवम (Shivam Dube) ने अचानक प्लान बदलते हुए ट्रेन से सफर करने का फैसला किया। वह सुबह-सुबह अहमदाबाद से मुंबई के लिए थर्ड एसी कोच में सवार हुए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और एक करीबी दोस्त भी मौजूद थे। एक इवेंट में उन्होंने बताया, “मैं सुबह ही निकल पड़ा क्योंकि इंतजार करना मुश्किल हो रहा था।”

Shivam Dube gave India a huge finish, India vs New Zealand, T20 World Cup final, Ahmedabad, March 8, 2026

भीड़ से बचने के लिए अपनाया खास तरीका

शिवम दुबे (Shivam Dube) जानते थे कि उन्हें लोग आसानी से पहचान सकते हैं, इसलिए उन्होंने पूरी सावधानी बरती। उन्होंने सुबह 5:10 बजे की ट्रेन चुनी ताकि भीड़ कम रहे और वह आराम से सफर कर सकें। इसके अलावा, उन्होंने कैप, फेस मास्क और फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहन रखी थी। ट्रेन में भी उन्होंने ऊपर वाली बर्थ चुनी, ताकि कम से कम लोगों से संपर्क हो और पहचान से बचा जा सके।

Shivam Dube broke a stubborn South African stand, India vs South Africa, T20 World Cup 2026, Super Eights, Ahmedabad, February 22, 2026

टिकट चेकर ने लगभग पहचान लिया

सफर के दौरान एक मजेदार पल भी आया, जब टिकट चेकर उनकी सीट के पास पहुंचा और शक जताते हुए पूछा, “शिवम दुबे? ये कौन क्रिकेटर है क्या?” इस स्थिति को संभालते हुए उनकी पत्नी ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं-नहीं, वो यहां कहां से आएंगे?” इसके बाद मामला वहीं शांत हो गया।

Read More: कोच गौतम गंभीर से लेकर ऋषभ पंत तक, कुलदीप यादव-वंशिका के रिसेप्शन में लगा क्रिकेट जगत का मेला

किस शख्स से मिलने के लिए शिवम दुबे ने छुपाई अपनी पहचान? कैप और मास्क पहनकर ट्रेन में किया था सफर, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं है केएल राहुल? आईपीएल 2026 से पहले CSK के पूर्व क्रिकेटर ने कर डाला बड़ा दावा