IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। इस मैच में दुबे ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा की गेंद पर ऐसा शानदार छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम के पार जाकर गायब हो गई।
IND vs AUS: एडम जम्पा की गेंद पर शिवम दुबे ने जड़ा ऐसा तूफानी छक्का... गेंद चली गई स्टेडियम से बाहर, VIDEO वायरल
Shivam Dube Massive Six: भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। दुबे के एक विशाल छक्के के कारण मैच को रोकना पड़ा और अंपायरों को खेल जारी रखने के लिए नई गेंद मंगवानी पड़ी। दुबे का ये पावर-हिटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला गया। भारतीय बल्लेबाजी की खराब फॉर्म एक बार फिर उजागर हुई। हालांकि, शिवम दुबे का छक्का चर्चा का विषय बना हुआ है।
शिवम दुबे ने जड़ा ऐसा तूफानी छक्का
स्पिन गेंदबाजों को निशाना बनाने के लिए मशहूर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे (Shivam Dube) को इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट करके नंबर 3 पर भेजा गया था। सेट होने के बाद, दुबे ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा को टारगेट किया।
New ball please! Shivam Dube sent that one way out of the stadium 👀#AUSvIND pic.twitter.com/H5px77NuIa
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 6, 2025
शिवम दुबे ने एडम जम्पा की एक लेंथ डिलिवरी पर पूरी ताकत से प्रहार किया। ये शॉट इतना जोरदार था कि गेंद सीधे मैदान के बाहर जाकर गिर गई। इस छक्के का वीडियो शेयर करते हुए क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कमेंट किया, "नई गेंद चाहिए! शिवम दुबे ने इस गेंद को स्टेडियम से बहुत बाहर भेज दिया है।"
नई गेंद से शुरू करवाना पड़ा खेल
शिवम दुबे के छक्के के बाद स्टेडियम के बाहर गेंद की जोरदार तलाश की गई, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो अंपायरों को मजबूरन नई गेंद से खेल दोबारा शुरू करना पड़ा। इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
117m six by Shivam Dube 😮😮 pic.twitter.com/SqurxXVQKi
— samiya hijabi (@samiya_hijab) November 6, 2025
Shivam Dube की पारी रही छोटी
हालांकि, शिवम दुबे का ये प्रमोशन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया। एडम जम्पा को लगाए गए छक्के के अलावा, उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन सामान्य रहा। वो 18 गेंदों में सिर्फ 22 रन बनाकर तेज गेंदबाज नाथन एलिस की गेंद पर बोल्ड हो गए।
Read More Here:
Amol Muzumdar: कौन है अमोल मजूमदार? खुद कभी नहीं पहनी इंडियन जर्सी, आज उनकी टीम बन गई वर्ल्ड चैंपियन
IND vs SA Final: फाइनल में ऋचा घोष का टर्बो चार्ज! 34 रनों के साथ वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड
45 वर्षीय रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट के साथ खत्म किया 22 साल का सफर