IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे अपना आपा खोते नजर आए। जिसे देखकर फैंस भी काफी हैरान रह गए।
IND vs PAK लाइव मैच में शिवम दुबे को आया गुस्सा, मैदान पर कुछ इस तरह निकाली भड़ास; फैंस भी रह गए हैरान
Table of Contents
IND vs PAK, Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे अपना आपा खोते नजर आए। जिसे देखकर फैंस भी काफी हैरान रह गए। आमतौर पर शांत रहने वाले शिवम दुबे ने ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं।
Shivam Dube हुए रन आउट
शिवम दुबे के नाराज होने की वजह उनका रन आउट होना था। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुआ और इसकी वजह रिंकू सिंह की एक गलत कॉल थी। रिंकू सिंह ने शाहीन की 5वीं गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर एक शॉट खेला। शिवम दुबे को उन्होंने दूसरे रन के लिए बुलाया लेकिन फिर वो अचानक रुक गए। शिवम दुबे अपनी क्रीज पर वापस नहीं जा पाए और रन आउट हो गए।
Lord Rinku scored the same number of boundaries in these three World Cup matches as the number of times he ran out Shivam Dube. pic.twitter.com/pFmG5FRN2e
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) February 15, 2026
किसपर झल्लाए शिवम दुबे?
इसके बाद शिवम दुबे ने रिंकू सिंह पर झल्लाते हुए नजर आए। वो बाहर मैदान से जाते-जाते रिंकू पर गुस्से से चीखते नजर आए। वो अपने रन आउट होने से नाराज थे। बता दें नामीबिया के खिलाफ भी शिवम दुबे रन आउट हुए थे और उस समय भी नॉन स्ट्राइक पर रिंकू सिंह थे।

Shivam Dube की शानदार पारी
शिवम दुबे ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस खिलाड़ी ने हार्दिक पंड्या के पहली गेंद पर आउट होने के बाद टीम इंडिया को सपोर्ट किया। इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। कोलंबो की पिच पर तेजी से रन बनाना आसान नहीं था लेकिन दुबे ने सूझबूझ से बैटिंग की।
SHIVAM DUBE, TAKE A BOW 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 15, 2026
27 runs from just 17 balls, a vital Knock in the context of the game, he always score important runs. pic.twitter.com/3QuYDkXtuB
रिंकू सिंह ने भी 4 गेंदों में 11 रन बनाए। सबसे बेहतरीन पारी ईशान किशन ने खेली, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले।
Ishan Kishan ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड