Shimron Hetmyer: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर का दिखा तूफान, 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास

Shimron Hetmyer: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया।

iconPublished: 23 Feb 2026, 08:57 PM
iconUpdated: 23 Feb 2026, 09:10 PM

Shimron Hetmyer Record fifty: टी20 विश्व कप 2026 में वानखेड़े स्टेडियम सोमवार को एक विस्फोटक पारी का गवाह बना, जब वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। तेज शुरुआत की तलाश में उतरी कैरेबियाई टीम को हेटमायर ने ऐसी रफ्तार दी कि मैच का रुख ही बदल गया।

ब्रैंडन किंग के जल्दी आउट होने के बाद क्रीज पर आए हेटमायर ने बिना समय गंवाए आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाया और दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात से रोमांचित कर दिया। उनकी इस पारी ने न केवल वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि टी20 विश्व कप इतिहास में नया रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया।

19 गेंदों में अर्धशतक, Shimron Hetmyer ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन यह फैसला जल्द ही भारी पड़ता नजर आया। हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने मैदान पर आते ही आक्रामक तेवर दिखाए और मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

Shimron Hetmyer warms up, Zimbabwe vs West Indies, Men's T20 World Cup, Mumbai, February 23, 2026

इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी पारी ने वानखेड़े के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और विपक्षी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर रचा नया इतिहास

हेटमायर (Shimron Hetmyer) का यह कारनामा इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जिसे अब उन्होंने 19 गेंदों में पूरा कर नया मानक स्थापित कर दिया। उन्होंने 34 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी के दौरान जिम्बाब्वे का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह दबाव में दिखा।

Shimron Hetmyer took 19 balls to reach his fifty, Zimbabwe vs West Indies, Men's T20 World Cup, Mumbai, February 23, 2026

प्लेइंग इलेवन में बदलाव का भी दिखा असर

वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए रोस्टन चेज की जगह रोमारियो शेफर्ड को शामिल किया। शेफर्ड अपनी ऑलराउंड क्षमता के लिए जाने जाते हैं और टीम संतुलन मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Read More: काश कोहली होते... साउथ अफ्रीका से हार के बाद फैंस को आई Virat Kohli की याद, इस रिकॉर्ड ने तो कर दिया हैरान

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को कहीं ले ना डूबे इन 2 खिलाड़ियों का फॉर्म, जिनपर था सबसे ज्यादा भरोसा, वही दे रहे धोखा!

SA से शर्मनाक शिकस्त के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किसपर फोड़ा हार का ठीकरा? बता दिया आगे का प्लान