WCL में शिखर धवन और गर्लफ्रेंड सोफी शाइन का 'स्वीट मोमेंट' हुआ वायरल, वीडियो देख फैंस हुए इम्प्रेस!

WCL 2025: शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ देखा गया।

iconPublished: 24 Jul 2025, 11:06 AM
iconUpdated: 24 Jul 2025, 11:34 PM

Shikhar Dhawan With Sophie Shine: शिखर धवन की निजी जिंदगी और मैदान से जुड़ी खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) के दौरान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच की मीठी बातचीत देखी जा सकती है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि शिखर धवन इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां वे डब्ल्यूसीएल 2025 टूर्नामेंट में 'इंडिया चैंपियंस' टीम के लिए खेल रहे हैं। युवराज सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान और विनय कुमार जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी इस टीम का हिस्सा हैं। यह टीम अपने पिछले खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

वायरल हुआ Shikhar Dhawan और सोफी का वीडियो

टूर्नामेंट से इतर, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, जिसमें दोनों के बीच प्यारी और निजी बातचीत देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो 22 जुलाई का बताया जा रहा है। जब साउथ अफ्रीका चैंपियंस और इंडिया चैंपियंस के बीच मुकाबला था।

कौन है सोफी शाइन?

इस साल की शुरुआत में, आयरलैंड में जन्मी सोफी शाइन ने सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। खबरों के मुताबिक, सोफी एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं।

Read More Here:

ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मिलेगा बल्लेबाजी का मौका! क्या कहता है ICC का नियम?

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 2 अगस्त से शुरू, पुरानी दिल्ली 6 की दिल्ली लायंस के खिलाफ होगी पहली भिड़ंत

15 गेंद और 4 छक्के... फेयरवेल मैच में भी गरजा आंद्रे रसेल का बल्ला, फिर भी कंगारुओं से हारी कैरेबियाई टीम

बुमराह के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? नाम और काम का हो गया खुलासा

Follow Us Google News