निधन के बाद शेफाली जरीवाला का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड वाला पोस्ट हुआ वायरल, 6 जून को लिखा था- सपनों का स्कोर...

Shefali Jariwala: मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। इन सबके बीच शेफाली का एक पोस्ट क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आ रही हैं।

iconPublished: 28 Jun 2025, 02:51 PM
iconUpdated: 28 Jun 2025, 11:34 PM

Shefali Jariwala at MCG Photo: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार (27 जुन 2025) देर रात निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 वर्षीय शेफाली को कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे।

शेफाली जरीवाला का अचानक निधन चर्चा का विषय बन गया है। क्रिकेट फैंस के बीच उनकी एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आ रही हैं।

यहां देखें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से शेफाली जरीवाला की वायरल पोस्ट

शेफाली जरीवाला ने 6 जून को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में कुल सात तस्वीरें हैं। इन पोस्ट में स्टेडियम के बाहर से लेकर ग्राउंड, स्टैंड्स और ड्रेसिंग रूम तक की तस्वीरें हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बादलों के बीच बल्लेबाजी, सपनों का स्कोर! मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर..."

म्यूजिक वीडियो से मिली शोहरत

शेफाली जरीवाला को साल 2002 में रिलीज हुए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस गाने की ताजगी और शेफाली की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। यह गाना 1972 में आई फिल्म 'समाधि' के मशहूर गाने का रीमिक्स था, जिसे आर.डी. बर्मन ने कंपोज किया था और लता मंगेशकर ने गाया था।

इसके बाद शेफाली ने ‘कांटा मिक्स वॉल्यूम 2’ (2004) में फिर से उसी गाने में परफॉर्म किया था। इसके अलावा, वो ‘कभी आर कभी पार’ (रीमिक्स) वीडियो में भी नजर आई थीं, जो 1954 की फिल्म ‘आर पार’ के गाने का रीमेक था।

सिर्फ म्यूजिक वीडियोज ही नहीं, शेफाली जरीवाला ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (2019) में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी सादगी और तेज-तर्रार अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा।

Read More Here: MLC 2025 के बीच इस टीम में आया भूचाल! फ्रेंचाइजी ने कोच को निकाला, कप्तान ने भी छोड़ी अपनी जिम्मेदारी