Shardul Thakur: आईपीएल 2026 की पहली ट्रेड कन्फर्म, शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ कर मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में हुए शामिल

Shardul Thakur: आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के साथ शार्दुल ठाकुर की ट्रेड कर ली है जिसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

iconPublished: 13 Nov 2025, 05:56 PM
iconUpdated: 13 Nov 2025, 06:23 PM

Shardul Thakur traded to Mumbai Indians: भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रिटेंशन की तारीख करीब आती जा रही है, और इससे पहले ट्रेड को लेकर कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं। इसी बीच इस सीजन की नीलामी से पहले पहला आधिकारिक ट्रेड हो चुका है, जिसमें शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है।

आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी गई और इस खबर की पुष्टि की गई है। शार्दुल ठाकुर आईपीएल इतिहास में तीसरी बार ट्रेड होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस बार उनका ट्रेड ऑल-कैश डील के तहत हुआ है।

Shardul Thakur लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस हुए ट्रेड

भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स से रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने 10 मुकाबले खेले थे। अब आईपीएल 2026 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें कैश डील में ट्रेड कर दिया है। इसका मतलब है कि मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

Shardul Thakur तीसरी बार हुए ट्रेड

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार ट्रेड होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहली बार वे 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम में ट्रेड होकर शामिल हुए थे। इसके बाद 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड हुए थे, जबकि अब ट्रेड के ज़रिए वे मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी क्रम हुआ मजबूत

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी यूनिट अगले सीजन से पहले और मजबूत होती दिखाई दे रही है। टीम के पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज़ मौजूद हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर न सिर्फ गेंदबाज़ी में टीम को गहराई देंगे, बल्कि निचले क्रम में अहम रन भी जोड़ सकते हैं।

Read more: KKR ने IPL 2026 से पहले खेला बड़ा दांव, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा

PAK vs SL: इस्लामाबाद में 'आंतकी' हमले के बावजूद रद्द नहीं हुई पाकिस्तान-श्रीलंका वनडे सीरीज, बदल गया शेड्यूल

Dhruv Jurel: ऋषभ पंत के साथ अपनी 'तुलना' पर क्या बोले ध्रुव जुरेल? कोलकाता टेस्ट से पहले की सीधी बात