'द मास्टर'... पूर्व पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉट्सन ने किसे बताया वनडे क्रिकेट का राजा? Sports Yaari पर देखें पूरा इंटरव्यू

Shane Watson Exclusive Interview with Sports Yaari: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए उन्हें वनडे फॉर्मेट का 'द मास्टर' बताया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 11 Feb 2026, 07:01 PM
iconUpdated: 11 Feb 2026, 07:07 PM

Shane Watson Exclusive Interview with Sports Yaari: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान शेन वॉटसन ने भले 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी उनके अंदर क्रिकेट की भूख देखने को मिलती है। हाल ही में उन्होंने स्पोर्ट्स यारी के साथ खास बातचीत की।

इस दौरान शेन वॉटसन (Shane Watson) ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। टी20 विश्व कप के बारे में बात करते हुए उन्होंने विराट कोहली का भी जिक्र किया। वॉटसन ने वनडे क्रिकेट में विराट कोहली को द मास्टर के खिताब से नवाजा।

Shane Watson ने विराट कोहली के बारे में क्या कहा?

Sports Yaari से खास बातचीत में शेन वॉटसन से ये पूछा गया कि क्या ये विराट कोहली का प्राइम टाइम चल रहा है तो उन्होंने कहा, वो रन मशीन तो हैं ही, साथ ही साथ वनडे क्रिकेट में उनके जैसा कोई बल्लेबाज है ही नहीं। वो वनडे क्रिकेट के 'द मास्टर' हैं। वो बड़े-बड़े स्कोर को काफी आसानी से बना देते हैं।

विराट कोहली के बारे में शेन वॉटसन की कही बात बिल्कुल सही भी है। बीते कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट फैंस और पूरी दुनिया ने कोहली का एक अलग ही रूप देखा। कोहली ने खुद इस बात को कबूल किया है कि वो जिस तरह से इस समय रन बना रहे हैं वैसा तो उन्होंने तब भी प्रदर्शन नहीं किया जब वो अपने फॉर्म में थे।

Virat Kohli का वनडे प्रदर्शन

विराट कोहली की वनडे फॉर्म की बात करें तो उन्होंने 311 वनडे मैच की 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बना चुके हैं। उन्होंने 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं। चेज मास्टर के रूप में प्रसिद्ध, उन्होंने लक्ष्‍य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की है। वे सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, जो उनकी असाधारण निरंतरता को दर्शाता है।

Read More: Shane Watson Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप में कौन है भारत का सबसे खतरनाक खिलाड़ी? शेन वॉट्सन ने Sports Yaari पर बताया नाम

Shane Watson Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने? इस दिग्गज ने ठोका दावा

SA vs AFG: टी20 विश्व कप का सबसे रोमांचक मुकाबला, डबल सुपर ओवर का ड्रामा, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया