Shane Watson Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने? इस दिग्गज ने ठोका दावा

Shane Watson Exclusive Interview: शेन वॉट्सन ने कई पहलुओं पर अपनी राय रखी। जब शेन वाटसन से पूछा गया कि वो इस विश्व कप में किन चार टीमों को सेमीफाइनल या सुपर-4 में देखते हैं तो उन्होंने एक ऐसी टीम का नाम बताया जो सबकी नजर से होते हुए भी इस विश्व कप में छुपी रुस्तम लग रही है। साथ ही साथ वॉटसन ने ये भी बताया कि विश्व कप का फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 11 Feb 2026, 05:04 PM
iconUpdated: 11 Feb 2026, 05:59 PM

Shane Watson Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। इसमें लगभग हर टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले भी खेल लिए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने स्पोर्ट्स यारी के साथ खास बातचीत की।

इस बातचीत के दौरान शेन वॉट्सन ने कई पहलुओं पर अपनी राय रखी। जब शेन वाटसन से पूछा गया कि वो इस विश्व कप में किन चार टीमों को सेमीफाइनल या सुपर-4 में देखते हैं तो उन्होंने एक ऐसी टीम का नाम बताया जो सबकी नजर से होते हुए भी इस विश्व कप में छुपी रुस्तम लग रही है। साथ ही साथ वॉटसन ने ये भी बताया कि विश्व कप का फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा?

कौन सी टीम होंगी सुपर-4 का हिस्सा

Sports Yaari से खास बातचीत करते हुए शेन वॉटसन ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमें काफी मजबूत लग रही हैं लेकिन सुपर-4 की बात करते हुए उन्होंने बताया, सेमीफाइनल की रेस के लिए ये चार टीमें सबसे आगे हैं। जिसमें पहला नाम ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, साउथ अफ्रीका और चौथा नाम उन्होंने न्यूजीलैंड का बताया।

Shane Watson ने खोला राज

शेन वॉटसन ने कहा, पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड की टीम क्रिकेट जगत में कमाल का खेल दिखा रही है। न्यूजीलैंड इस विश्व कप में ग्रुप डी में है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई जैसी टीमें शामिल हैं। न्यूजीलैंड ने मंगलवार, 10 फरवरी को कनाडा के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर लगभग सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ही ली है।