Shane Watson Exclusive Interview with Sports Yaari: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शेन वाटसन ने बताया कि इस टी20 वर्ल्ड कप में कौन टीम इंडिया का सबसे खतरनाक खिलाड़ी है और किसके बल्ले से सबसे ज्यादा रन आने वाले हैं।
Shane Watson Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप में कौन है भारत का सबसे खतरनाक खिलाड़ी? शेन वॉट्सन ने Sports Yaari पर बताया नाम
Table of Contents
Shane Watson Exclusive Interview with Sports Yaari: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वाटसन को भला कौन नहीं जानता। जिस समय वॉटसन ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हुआ करते हुए उनके सामने विरोधी टीम के छक्के छूट जाया करते थे।
शेन वॉटसन ने हाल ही में स्पोर्ट्स यारी के साथ खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि इस टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है और कौन सा वो खिलाड़ी होगा जिसके बल्ले से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन निकलेंगे।
Shane Watson ने किसे बताया खतरनाक?
शेन वॉटसन ने टी20 वर्ल्ड कप के बारे में बात करते हुए कहा कि इस वक्त टीम इंडिया की ओर से सबसे खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लग रहे हैं। अभिषेक जिस तरह से खेलते हैं जाहिर तौर पर वो काफी खतरनाक है। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस विश्व कप में टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

किन दो टीमों को चुना फाइनलिस्ट?
सुपर-4 टीमों के बारे में बात करते हुए शेन वॉटसन ने कहा ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नाम लिया। साथ ही साथ जब उनसे ये पूछा गया कि इस विश्व कप में कौन सी दो टीमें फाइनल में खेलती दिखेंगी तो उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम का नाम लिया।
Shane Watson की उपलब्धियां
आपको बता दें शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वॉटसन को 2012 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना दम दिखा चुके हैं।