भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम से कटा प्रीमियम बॉलर का पत्ता, खत्म होने वाला है टी20 करियर?

Pakistan Cricket team: पाकिस्तान के सबसे बड़े स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है। भारत से मिली हार के बाद इसे गाज गिरने की तरह देखा जा रहा है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 18 Feb 2026, 06:04 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 06:16 PM

PAK vs NAM, Pakistan Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और कप्तान सलमान अली आगा ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने क्रिकेट जगत को सन्न कर दिया है।

पाकिस्तान के सबसे बड़े स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है। भारत से मिली हार के बाद इसे गाज गिरने की तरह देखा जा रहा है। ऐसे में फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि क्या शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की टी20 टीम से ड्रॉप किया जा रहा है?

Pakistan की प्लेइंग XI से बाहर हुए शाहीन

भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन शाहीन अफरीदी को बाहर करना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को मौका मिला है। इस वर्ल्ड कप में शाहीन अपनी लय में नहीं दिखे हैं, न तो उनकी गेंदों में वह पुरानी रफ्तार नजर आई और न ही शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की काबिलियत। सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारत से हार का बलि का बकरा शाहीन को बनाया गया है?

शाहीन अफरीदी का खराब प्रदर्शन

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन अफरीदी ने 3 मैचों में 3 विकेट झटके हैं। उनका इकॉनमी रेट 11.22 रन प्रति ओवर है जो कि काफी खराब है। टीम इंडिया के खिलाफ भी ये खिलाड़ी 2 ओवर में 31 रन लुटा बैठा था। बाबर आजम भी भारत के खिलाफ महज 5 रन बनाकर आउट हुए थे और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 22 की औसत से 66 ही रन बनाए हैं। हालांकि, बाबर को पाकिस्तान ने एक मौका और दे दिया है।

Pakistan Cricket Team, Shaheen Afridi
Pakistan Cricket Team, Shaheen Afridi

Pakistan के लिए करो या मरो वाला हाल

पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अगर पाकिस्तान आज हारता है, तो वे आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे और अमेरिका या नीदरलैंड्स जैसी टीमें सुपर-8 में पहुंच जाएंगी। शाहीन जैसे अनुभवी गेंदबाज को ऐसे निर्णायक मोड़ पर बाहर बैठाना कप्तान का एक बहुत बड़ा जुआ साबित हो सकता है।

PTI02 13 2026 RPT470A

नामीबिया के खिलाफ Pakistan की प्लेइंग इलेवन:

साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, सलमान आगा, बाबर आजम, उस्मान खान, ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक

Read More: T20 WC 2026 के सुपर-8 में दो भाइयों के बीच कांटे की टक्कर, कभी साथ खेला करते थे क्रिकेट

Super-8 से पहले श्रीलंका को लगा 440 वोल्ट का झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया