पापा को आया हार्ट अटैक, फिर टीम से हुईं ड्रॉप; सचिन तेंदुलकर के वीडियो देख खुद को किया मोटिवेट, अब इंग्लैंड के खिलाफ वापसी को तैयार 'लेडी सहवाग'

Shafali Verma: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी दर्द भरी कमबैक की स्टोरी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे पिता को हार्ट अटैक आने के बाद उनका जीवन मुश्किल हो गया था।

iconPublished: 28 Jun 2025, 07:27 PM
iconUpdated: 28 Jun 2025, 11:34 PM

Shafali Verma Comeback Story: भारत और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसी बीच भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज की भी शुरुआत हो चुकी है, जिसका पहला मुकाबला आज यानी 28 जून को ट्रेंट ब्रिज के नॉटिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच के जरिए 'लेडी सहवाग' के नाम से मशहूर टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने वापसी की।

मुकाबले से पहले शेफाली ने अपनी दुख भरी कहानी बयां की। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शेफाली अपनी दर्द भरी दास्तां बयां करती हुई दिखीं। शेफाली ने बताया कि कैसे उनके पिता को हार्ट अटैक आया। इसके अलावा उन्होंने टीम से ड्रॉप होने को लेकर भी बात की।

क्या बोली शेफाली वर्मा

वीडियो में शेफाली वर्मा ने कहा, "अगर एक अच्छा प्लेयर अच्छा टाइम देख सकता है, तो उसको बुरा टाइम भी देखना आना चाहिए। मेरी सिलेक्शन से 10 दिन पहले मेरे पापा को हार्ट अटैक आया था। मेरे लिए वो बहुत मुश्किल हालात थे और उसके बाद अचानक से टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ। उस टाइम खुद को बूस्ट रखना बहुत मुश्किल था। मैंने सोचा था कि मुझे कहीं भी मौका मिलेगा, मैं रन बनाने की कोशिश करूंगी।"

Shafali Verma
Shafali Verma

सचिन तेंदुलकर की वीडियो से ली प्रेरणा

आगे शेफाली ने बताया कि कैसे सचिन तेंदुलकर की टेस्ट वीडियो ने उनकी मदद की। शेफाली ने कहा, "सचिन सर की मैंने टेस्ट की पारियां देखी थीं। मैंने उनकी वीडियोज से सीखा की अच्छी बॉल को रिस्पेक्ट देना, जिससे आपकी पारी अच्छी हो सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "इतने टाइम बाद जर्सी पर हाथ लगाना, जिसके लिए आप खेलते हुए वो मिलना बहुत खुशी की बात है।"

बताते चलें कि शेफाली वर्मा करीब एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रही हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला अक्टूबर, 2025 में खेला था।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

सोफिया डंकले, डेनियल व्याट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेट कीपर), एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लट, लॉरेन फाइलर, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

Read more: एजबेस्टन टेस्ट से पहले अश्विन ने लगाई शुभमन गिल की क्लास, टीम के इस खिलाड़ी के बारे में पूछा- 'आखिर इसे रखा क्यों जब...'