आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है, स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
IPL 2026 में LSG को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से बाहर; कोच ने रिप्लेसमेंट पर दिया अपडेट
Table of Contents
IPL 2026, Setback for LSG: आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह खबर टीम के लिए इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि हसरंगा को इस सीजन में गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी माना जा रहा था।
एलएसजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए साफ कर दिया है कि टीम अब उनके बिना आगे की रणनीति तैयार कर रही है। हालांकि, फ्रेंचाइज़ी ने फैंस को राहत देते हुए यह भी बताया है कि जल्द ही उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया जाएगा।
IPL 2026: हसरंगा के बाहर होने की पुष्टि, मूडी ने दिया बड़ा अपडेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने KKR vs LSG मुकाबले के दौरान ब्रॉडकास्टर से बातचीत में बताया कि वानिंदु हसरंगा इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम पहले ही इस स्थिति के लिए तैयारी कर रही है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। हसरंगा के बाहर होने से टीम के स्पिन अटैक को बड़ा झटका लगा है।

IPL 2026: चोट और NOC बना बड़ी वजह
वानिंदु हसरंगा हाल ही में हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनकी फिटनेस पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई। यही वजह है कि उन्हें अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी नहीं मिला है। इस वजह से उनका आईपीएल 2026 में खेलना संभव नहीं हो सका और अंततः उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा।

IPL 2026: LSG ने 3 विकेट से जीता मुकाबला
केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से रोमांचक जीत अपने नाम की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी के हाथों से यह मुकाबला लगभग फिसल चुका था, लेकिन मुकुल चौधरी के अर्धशतक की बदौलत टीम ने अंतिम गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया।
Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?