SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों की बड़ी हार थमाई है। पहले मुकाबले में हार के बाद स्कॉटलैंड ने इस मैच में जीत दर्ज की।
SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में इटली को मिली करारी शिकस्त, स्कॉटलैंड ने 73 रनों से जीता मैच
SCO vs ITA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सातवें मुकाबले में इटली ने टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया। कोलकाता में खेले गए इस मैच में इटली का सामना स्कॉटलैंड से हुआ, जहां उसे करारी हार झेलनी पड़ी। स्कॉटलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिससे इटली की टीम दबाव में आ गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई। नतीजतन, इटली को 73 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।
SCO vs ITA: स्कॉटलैंड ने 73 रनों से जीता मुकाबला
इस मुकाबले (SCO vs ITA) में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों में 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। बीच में इटली ने मुकाबले में लौटने की कोशिश जरूर की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और अंत में 73 रनों से मैच गंवा बैठी।इटली की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई और वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

SCO vs ITA: स्कॉटलैंड ने बनाए 207 रन
इस मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्सी ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से यह स्कोर बनाया। उनके अलावा ब्रेंडन मैकमुलेन ने सिर्फ 18 गेंदों में 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड ने बोर्ड पर 207 रन टांग दिए।

SCO vs ITA: इटली की पारी लड़खड़ाई
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 40 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई, जिससे इटली को कुछ उम्मीद जरूर मिली। हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही इटली की पारी फिर बिखर गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 134 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिससे उसे 73 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।