संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर कोहली-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री

संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे किए और कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हो गए।

iconPublished: 11 Apr 2026, 11:37 PM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 11:44 PM

Sanju Samson scripted history: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच में संजू सैमसन के बल्ले से ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। इस अहम मुकाबले में सैमसन ने अपनी क्लास और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, जिससे उन्होंने न सिर्फ टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने Sanju Samson

संजू सैमसन (Sanju Samson) की इस पारी के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। वह अब इस फॉर्मेट में 400 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास सूची में उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। रोहित शर्मा के नाम जहां टी20 में 554 छक्के दर्ज हैं, वहीं विराट कोहली 441 और सूर्यकुमार यादव 442 छक्के लगा चुके हैं। अब संजू सैमसन भी 401 छक्कों के साथ इस एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं।

Sanju Samson brought up a century, CSK vs DC, IPL 2026, Chennai, April 11, 2026

आईपीएल में 200+ स्कोर के साथ शतकों के मामले में कोहली की बराबरी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस शतकीय पारी के साथ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईपीएल में एक और खास उपलब्धि हासिल की। वह अब टीम के 200 या उससे अधिक स्कोर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

Sanju Samson brought up his first fifty in yellow, CSK vs DC, IPL 2026, Chennai, April 11, 2026

गेल-बटलर के रिकॉर्ड पर नजर

इस खास लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल और जोस बटलर का नाम संयुक्त रूप से शामिल है, जिन्होंने टीम के 200+ स्कोर में चार-चार बार शतक जड़े हैं। संजू सैमसन जिस फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं।

Read More: Ayush Mhatre का क्या कसूर? अर्द्धशतक लगाकर दे रहे थे सैमसन का साथ, ऋतुराज ने बुला लिया पवेलियन, जानें पूरा मामला

पीली जर्सी में चमके Sanju Samson, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जड़ी पहली सेंचुरी; बनें IPL 2026 के पहले 'शतकवीर'

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, क्या एमएस धोनी है प्लेइंग 11 का हिस्सा?