'आप हर गेम में आया कीजिए...' कौन है संजू सैमसन का 'लकीचार्म'? पत्नी नहीं बल्कि इस दिग्गज को दिया सफलता का श्रेय

Sanju Samson: सीएसके की पारी खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने अपने लकी चार्म के बारे में खुलासा किया। पर ये लकी चार्म उनकी वाइफ नहीं है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 11 Apr 2026, 11:00 PM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 11:34 PM

Sanju Samson Century: आईपीएल 2026 में आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका CSK फैंस पिछले तीन मैचों से इंतजार कर रहे थे। संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पीली जर्सी के लिए वो कारनामा कर दिखाया जिसने सभी को खुश कर दिया।

संजू सैमसन ने सीएसके के लिए अपना पहला शतक जड़ा। इसी के साथ वो आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ये कारनामा सैमसन पहले भी 4 सीजन में दोहरा चुके हैं। CSK की पारी खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने अपने लकी चार्म के बारे में खुलासा किया। पर ये लकी चार्म उनकी वाइफ नहीं है।

कौन है Sanju Samson का लकी चार्म?

शतक लगाने के बाद संजू सैमसन ने मिड इनिंग में एक दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को अपना लकी चार्म बताया और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्स टू यू रवि शास्त्री, आप मेरे लकी पर्सन लगते हैं। कृपया हर मैच में आइए सर।’

अपनी फॉर्म पर क्या बोले Sanju Samson?

वहीं, अपनी फॉर्म पर बात करते हुए संजू ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, चाहे फॉर्म कितनी भी अच्छी हो, देश के लिए जीते हुए मैचों के बाद कुछ असफलताएं मन में संदेह पैदा कर देती हैं। मैं बेसिक्स पर टिके रहना चाहता था। सोच रहा था कि क्या मुझे और आक्रामक खेलना चाहिए, लेकिन मैं अपने बेसिक्स पर अड़ा रहा और शुक्र है कि यह कामयाब रहा।’

Sanju Samson Century
Sanju Samson Century

फिर पिच के बारे में संजू ने बताया, ‘शुरुआत में पिच थोड़ी पकड़ रही थी। जब अक्षर पटेल ने पावरप्ले में गेंदबाजी की तो गेंद रुक रही थी लेकिन जैसे-जैसे ओवर बढ़े, यह बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच बन गई। आयुष के साथ बैटिंग करना शानदार अनुभव था। हम बोर्ड पर जितना बड़ा स्कोर संभव हो, उतना लगाना चाहते थे। हमारी लंबी बल्लेबाजी लाइनअप है, इसलिए सही गेंदबाजों को चुनकर योगदान देना था।’

सैमसन ने चौथी बार किया ये कारनामा

बता दें, संजू सैमसन के बल्ले से निकला ये शतक इस सीजन का पहला शतक भी है। वहीं, आईपीएल में उन्होंने चौथी बार शतक जड़ा। खास बात ये है कि पिछले तीनों शतक भी सीजन के पहले शतक ही थे। उन्होंने ये शतक साल 2017, 2019 और 2021 में लगाए थे।

Read More: Ayush Mhatre का क्या कसूर? अर्द्धशतक लगाकर दे रहे थे सैमसन का साथ, ऋतुराज ने बुला लिया पवेलियन, जानें पूरा मामला

पीली जर्सी में चमके Sanju Samson, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जड़ी पहली सेंचुरी; बनें IPL 2026 के पहले 'शतकवीर'

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, क्या एमएस धोनी है प्लेइंग 11 का हिस्सा?