T20 World Cup 2026 में संजू सैमसन का ऐतिहासिक कारनामा, पहली बार टूर्नामेंट में बना ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलते हुए संजू सैमसन ने 108 मिनट क्रीज पर बिताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

iconPublished: 02 Mar 2026, 11:22 PM
iconUpdated: 02 Mar 2026, 11:52 PM

Sanju Samson made record during IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन का बल्ला वरदान साबित हो रहा है। जिस खिलाड़ी को लंबे समय तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही थी, वही अब करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही सैमसन ने न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। उनकी पारी ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला था।

108 मिनट क्रीज पर रहकर Sanju Samson ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी नाबाद 97 रन की पारी के दौरान 108 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह पहली बार है जब किसी बल्लेबाज ने एक मैच में इतने लंबे समय तक बल्लेबाजी की हो।

Sanju Samson soaks in an all-timer of an innings, India vs West Indies, T20 World Cup Super Eight, Kolkata, March 1, 2026

इससे पहले यह रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के जॉर्ज मंसे (106 मिनट), न्यूजीलैंड के डेवन कॉन्वे (106 मिनट), श्रीलंका के पाथुम निसंका (105 मिनट) और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (105 मिनट) के नाम था। 100 से अधिक मिनट बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने का कारनामा अब तक केवल जोस बटलर ने किया है।

भारत के लिए चेज में खेली सबसे बड़ी पारी

सैमसन (Sanju Samson) ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे। सैमसन की 97 रन की पारी ने उस उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया।

Sanju Samson celebrates a match-winning knock, India vs West Indies, T20 World Cup Super Eight, Kolkata, March 1, 2026

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में Sanju Samson भी रचा इतिहास

संजू सैमसन (Sanju Samson) टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया और टीम इंडिया के लिए नई मिसाल कायम की। उनकी पारी में संयम, आक्रामकता और मैच की परिस्थिति के अनुसार खेल बदलने की क्षमता साफ झलकती है।

भारत ने हासिल किया टूर्नामेंट का बड़ा लक्ष्य

सैमसन (Sanju Samson) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 196 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज माना जा रहा है। इस जीत ने भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है और सैमसन की यह पारी टूर्नामेंट के सबसे यादगार प्रदर्शनों में गिनी जा रही है।

Read More: Team India: सुपर-8 में प्रचंड जीत के बाद सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? कब और कहां होगी इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

'कई बार खुद पर शक हुआ...' महाजीत के बाद भावुक हुए संजू सैमसन, बताया कैसे बुरे वक्त में अपने खेल पर किया काम?

Team India: BCCI ने किया वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, इस दिन से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा