Sanju Samson: कप्तान सूर्या ने जिसे टीम इंडिया से निकाला बाहर, उसी ने मौके पर भारत को संभाला; बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब

Sanju Samson ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसने न सिर्फ भारतीय टीम को जीत दिलाई बल्कि सेमीफाइनल में भी पहुंचा दिया। एक वक्त था जब सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को प्लेइंग XI से बाहर का रास्ता दिखाया था और आज उसी सैमसन के आगे सूर्या को अपना सिर झुकाकर खड़ा होना पड़ा।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 02 Mar 2026, 01:24 PM
iconUpdated: 02 Mar 2026, 01:42 PM

Sanju Samson: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 1 मार्च को सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन।

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसने न सिर्फ भारतीय टीम को जीत दिलाई बल्कि सेमीफाइनल में भी पहुंचा दिया। एक वक्त था जब सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को प्लेइंग XI से बाहर का रास्ता दिखाया था और आज उसी सैमसन के आगे सूर्या को अपना सिर झुकाकर खड़ा होना पड़ा। शायद इसीलिए एक कहावत कही जाती है इंसान को अपने जुबां से नहीं बल्कि बल्ले से जवाब देना चाहिए।

Sanju Samson को प्लेइंग XI से किया था बाहर

सैमसन, जिन्हें टीम में लेने के सवाल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव मजाक उड़ाते हुए दिखे थे। वही सैमसन जिन्होंने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाकर कप्तान को मुसीबत से बाहर निकाला। कोलकाता में 1 मार्च को जब सेमीफाइनल की होड़ में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से लोहा ले रही थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस मैच का स्टार आखिर वो बल्लेबाज बनेगा, जिसे न सिर्फ उसकी पोजिशन से हटा दिया गया था, बल्कि प्लेइंग-11 से ही बाहर कर दिया था।

Sanju Samson and Suryakumar Yadav
Sanju Samson and Suryakumar Yadav

वेस्टइंडीज ने जब 196 रन का लक्ष्य दिया तो शुरुआत में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों का विकेट गिरने के बाद भारतीय फैंस काफी निराश हो गए। उस वक्त संजू सैमसन ने टीम इंडिया का एक छोर संभाले रखा और शुरुआत से ही अटैक किया।

Sanju Samson की धमाकेदार पारी

इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा ही मैच खेल रहे सैमसन ने पिछले दो मुकाबलों की तरह फिर तेज शुरुआत की लेकिन उन दो मुकाबलों में जहां वो 22 और 24 रन बनाकर आउट हो गए थे, वहीं सबसे अहम मौके पर उन्होंने बड़ी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। संजू भले ही 3 रन से शतक से चूक गए लेकिन 97 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

Sanju Samson ने सूर्या को दिया मुंहतोड़ जवाब

सैमसन की ये पारी उनके लिए बहुत खास थी क्योंकि उन्होंने इसके जरिए कई लोगों को जवाब दिया और इसमें टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी थे। असल में ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा लगातार संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्या से सवाल किया गया कि क्या सैमसन को ओपनिंग में या नंबर-3 पर खिलाया जाएगा?

इसके जवाब में सूर्या ने पत्रकार का मजाक उड़ाने के अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि क्या वो अभिषेक या तिलक को ड्रॉप कर दें। ये जवाब देते हुए सूर्या हंस रहे थे और फिर कहा कि जो चल रहा है अच्छा चल रहा है और उसे वैसे ही चलने देते हैं।

Read More: Sanju Samson के सामने नतमस्तक हुए कप्तान सूर्या, कोच गौतम गंभीर ने दिया ऐसा रिएक्शन; VIDEO हो रहा वायरल

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय फील्डर्स ने किया निराश, इस शर्मनाक सूची में सबसे आखिरी पायदान पर टीम इंडिया

IND vs WI: 97 रन की मैच जिताऊ पारी के बाद संजू सैमसन ने रोहित-कोहली को दिया श्रेय, कही दिल जीतने वाली बात