IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर के लिए टेंशन काफी बढ़ गई है क्योंकि प्लेइंग XI का गणित लगाना कोई आसान बात नहीं होगी।
IND vs ZIM: सूर्या-गंभीर की बढ़ी टेंशन, दो खिलाड़ियों की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; किसी एक का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय!
Table of Contents
IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होना है। ये मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाना है। जिसके पहले टीम इंडिया पर काफी दबाव है। भारत ने ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की शर्मनाक हार का सामना किया था।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनकर प्रदर्शन किया था। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शिवम दुबे (42 रन) को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं क्रॉस कर सका। ऐसे में कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर के लिए टेंशन काफी बढ़ गई है क्योंकि प्लेइंग XI का गणित लगाना कोई आसान बात नहीं होगी।
टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' वाले हाल
अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ना सिर्फ अगले दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनका लगातार दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है। ये दोनों मुकाबले टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' जैसे होंगे और प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।
View this post on Instagram
IND vs ZIM: इन दो खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर पर गाज गिरनी लगभग तय है। नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए तिलक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वो एक रन बनाकर बेहद गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए थे। वो जिस तरीके से आउट हुए, उससे डगआउट में बैठे कोच गौतम गंभीर भी बेहद निराश हुए।

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका देने के बारे में सोच सकती है। वैसे भी भारतीय बल्लेबाजी क्रम में टॉप- 7 में से 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। विरोधी टीमें इसके लिए प्लान बनाकर आ रही हैं, जिससे टीम इंडिया को नुकसान हो रहा है। इस लिहाज से भी देखें तो तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन ले सकते हैं।
IND vs ZIM: सुंदर का पत्ता कटना तय!
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान अक्षर पटेल का नाम नहीं होने से फैंस काफी निराश थे। गंभीर-सूर्या का ये प्लान बुरी तरह फ्लॉप हुआ। वाशिंगटन सुंदर बल्ले और गेंद से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। जाहिर है, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम मैनेजमेंट इस गलती को सुधारना चाहेगी। अक्षर गेंद और बल्ले से सुंदर से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
IND vs ZIM: भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड