टी20 वर्ल्ड कप 2026 में युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला अभी तक खाता खोलने में नाकामयाब रहा है। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से सवाल किया कि क्या संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी देखने को मिल सकती है? इस सवाल के जवाब में कप्तान सूर्या ने जो जवाब दिया वो जमकर वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार यादव नहीं देना चाहते संजू सैमसन को प्लेइंग XI में मौका? VIDEO में कप्तान ने दिया टीम कॉन्बिनेशन पर हिंट
Table of Contents
Suryakumar Yadav, IND vs SA in Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब बारी है सुपर-8 की। ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद 21 फरवरी से सुपर-8 का सफर शुरू हो गया है। सुपर-8 में 22 फरवरी को टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला अभी तक खाता खोलने में नाकामयाब रहा है। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से सवाल किया कि क्या संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी देखने को मिल सकती है? इस सवाल के जवाब में कप्तान सूर्या ने जो जवाब दिया वो जमकर वायरल हो रहा है।
Suryakumar Yadav ने किया अभिषेक शर्मा का बचाव
अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, विश्व कप में उनका बल्ला खामोश हो गया। उन्होंने यूएसए, पाकिस्तान और फिर नामीबिया के खिलाफ जीरो रन बनाए। ऐसा खिलाड़ी, जिसे सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था, वो विश्व कप में अब तक खाता खोलने में भी कामयाब नहीं रहा है। इसके बावजूद सूर्या ने अभिषेक का समर्थन किया है और उनके बयान से लग रहा है कि अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका नहीं मिल पाएगा।
View this post on Instagram
क्या बोले Suryakumar Yadav?
अभिषेक शर्मा के फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन को मौका देने की बातें हो रही हैं। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल बदलाव के मूड में नहीं है। ऐसे में संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने वाला है और अभिषेक ही सुपर-8 में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन के साथ पारी की शुरूआत करते हुए दिखाई देंगे।
Well, there you have it. Even
— Wickets Hitting (@offpacedelivery) February 21, 2026
Suryakumar Yadav has made it clear that Sanju Samson won’t be featuring in the upcoming matches.
All that PR noise that was building up since yesterday? Looks like it’s finally been shut down for good
pic.twitter.com/wxJYxBgP1J
संजू सैमसन को अब नहीं मिलेगा मौका?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन को अभी तक टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक ही बार खेलने का मौका मिला था जब अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण भारतीय टीम से बाहर थे। ये मुकाबला टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ खेला था और 93 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में संजू सैमसन के बल्ले से महज 22 रन निकले थे।

ऐसे में कप्तान सूर्या के इस बयान को सुनकर ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम में फिलहाल संजू सैमसन के लिए कोई जगह नहीं है। आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है क्योंकि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है।