IPL 2026 से पहले संजीव गोयनका की सुपर जायंट्स ने बदला कप्तान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Super Giants New Captain: एडन मार्करम को संजीव गोयनका की सुपर जायंट्स का नया कप्तान बना दिया गया है। IPL 2026 से पहले यह टीम के लिए बड़ा बदलाव है।

iconPublished: 13 Sep 2025, 03:17 PM
iconUpdated: 13 Sep 2025, 03:59 PM

Aiden Markram Super Giants New Captain: आईपीएल 2026 से पहले संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) की सुपर जायंट्स ने अपना कप्तान बदल दिया। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम (Aiden Markram) को कमान सौंपी है। मार्करम इससे पहले ईस्टर्न केप के साथ 2 खिताब जीत चुके हैं।

अब अगले सीजन मार्करम डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। बताते चलें कि मार्करम टी20 इंटरनेशनल में भी दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं। टी20 फॉर्मेट मार्करम की कप्तानी एक अलग ही मुकाम पर पहुंच रही है।

फ्रेंचाइजी ने किया एलान (Super Giants:)

बताते चलें कि फ्रेंचाइजी ने शनिवार (13 सितंबर) को सोशल मीडिया के जरिए मार्करम को कप्तान बनाए जाने का एलान किया। सुपर जांट्स ने एक AI वीडियो शेयर कर मार्करम को अपना नया कप्तान बनाने की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने मार्करम को ऑक्शन में करीब 7 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था।

पिछले सीजन अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज सुपर जायंट्स की कमान संभालते हुए नजर आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम नए कप्तान के साथ कैसा प्रदर्शन करती है।

पिछले सीजन डरबन सुपर जायंट्स का घटिया प्रदर्शन

गौरतलब है कि पिछले यानी 2024 के पिछले एस20 के सीजन में डरबन सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। टीम का प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिली थी। टीम ने 10 लीग मैचों में सिर्फ 2 में जीत हासिल की थी। बाकी 6 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2 मैच बेनतीजा रहे थे।

एडन मार्करम का टी20 करियर

गौरतलब है कि एडन मार्करम ने अब तक अपने करियर में 202 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 190 पारियों में बैटिंग करते हुए मार्करम ने 30.74 की औसत और 133.67 के स्ट्राइक रेट से 4950 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 100 रनों का है। इसके अलावा बॉलिंग में 47 विकेट लिए हैं।

Read more: ‘बेटा खोया, अब मैच नहीं चाहिए....’ आतंकी हमले के पीड़ित पिता ने IND vs PAK मुकाबले पर दिया भावुक बयान

IND vs PAK: क्या 'रद्द' होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? एशिया कप मुकाबले से पहले पूर्व खेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Follow Us Google News