‘घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?’ संजना गणेशन ने जसप्रीत बुमराह को धुरंधर के स्टाइल में किया ट्रोल
संजना गणेशन ने ‘धुरंधर 2’ के वायरल डायलॉग के जरिए जसप्रीत बुमराह को मजेदार अंदाज में ट्रोल किया, जिसका मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Sanjana Ganesan trolls Jasprit Bumrah: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इसके डायलॉग्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी ट्रेंड के बीच अब क्रिकेट की दुनिया से भी एक मजेदार कनेक्शन सामने आया है, जिसने फैंस का खूब मनोरंजन किया है।
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और उनकी पत्नी संजना गणेशन के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। संजना ने एक मीम शेयर कर बुमराह को मजेदार अंदाज में ट्रोल किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं
‘धुरंधर 2’ के डायलॉग से Jasprit Bumrah को किया ट्रोल
संजना गणेशन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म धुरंधर 2 से जुड़ा एक वायरल डायलॉग इस्तेमाल करते हुए बुमराह (Jasprit Bumrah) को छेड़ा। उन्होंने मीम में लिखा— ‘घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?’ यह डायलॉग इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संजना ने इसे अपनी पर्सनल लाइफ से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में दिखाया कि जब भी बुमराह ‘बॉयज नाइट’ के लिए बाहर जाने की सोचते हैं, तो वो उन्हें इसी तरह से चुटकी लेते हुए घर की याद दिलाती हैं।
फैंस को पसंद आई कपल की केमिस्ट्री
इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए। लोगों को बुमराह (Jasprit Bumrah) और संजना की यह प्यारी नोकझोंक काफी पसंद आई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “रियल कपल गोल्स” बताया और कमेंट्स में हंसी-मजाक के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई फैंस ने लिखा कि मैदान के बाहर भी बुमराह उतने ही ‘कूल’ हैं जितने मैदान पर नजर आते हैं।
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाल
फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज सिर्फ सिनेमा हॉल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसके डायलॉग्स और मीम्स छाए हुए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं। रिलीज के बाद से फिल्म शानदार कमाई कर रही है और अब तक 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।