Sakshi Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार हरिद्वार पहुंचा, जहां साक्षी धोनी ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान साक्षी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे जरुरतमंदों को भोजन वितरण करती दिखीं।
Sakshi Dhoni: हर की पौड़ी में साक्षी धोनी ने किया भोजन वितरण, छठ के अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंची थी हरिद्वार
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचा, जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा स्नान किया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आस्था से भरा हुआ नजर आया। धोनी की पत्नी साक्षी, उनकी मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।
परिवार ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और छठ पर्व के मौके पर विशेष अनुष्ठान संपन्न किया। कार्यक्रम पूरी तरह निजी रहा और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें साक्षी खाना वितरण करते हुए नजर आ रही है।
Sakshi Dhoni खाना वितरण करते आई नजर
हर की पौड़ी में दर्शन और गंगा स्नान करने गई साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वे जरुरतमंदों को खाना बाटते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उनकी बेटी और परिवार के लोग भी मौजूद थे और सुरक्षा का अभी काफी ध्यान रखा गया था।
View this post on Instagram
भव्य तरीके से हुआ था स्वागत
श्री गंगा सभा की ओर से धोनी परिवार के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने साक्षी धोनी को हरकी पैड़ी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गंगा आरती की परंपरा और गंगा सेवा के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी।
इस मौके पर साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने बताया कि बचपन में वह अपने माता-पिता के साथ कई बार हरिद्वार और हरकी पैड़ी आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद यहां लौटकर उन्हें अपार शांति और आध्यात्मिक संतोष का अनुभव हुआ है।
Sakshi Dhoni ने की हरिद्वार की पवित्रता की सराहना
साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने गंगा आरती और हरिद्वार की पवित्रता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र है। उनके सरल और विनम्र व्यवहार ने स्थानीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा संभाली गई। इस मौके पर श्री गंगा सभा के गंगा सेवा दल के सचिव उज्जवल पंडित, प्रचार मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, तीर्थ पुरोहित अनुज प्रधान और प्रदीप जयवाल भी उपस्थित रहे।
Read More Here: