Sahibzada Farhan: भारत के सामने नहीं खोल पाए थे खाता, अब नामीबिया के खिलाफ जड़ दिया शतक

भारत के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 में 57 गेंदों पर शानदार शतक जड़कर जोरदार वापसी की।

iconPublished: 18 Feb 2026, 06:17 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 06:23 PM

Sahibzada Farhan century vs Namibia: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने शानदार वापसी करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले फरहान ने नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार शतक ठोक दिया।

यह टी20 इंटरनेशनल में फरहान का पहला शतक है और खास बात यह रही कि टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीसरे दिन किसी बल्लेबाज ने शतक जमाया। इससे पहले श्रीलंका के पथुम निसांका और कनाडा के युवराज सामरा भी सैकड़ा जड़ चुके हैं।

57 गेंदों में Sahibzada Farhan ने जड़ा शतक

नामीबिया के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी करने उतरे साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद 100 रन बनाकर लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए।

Sahibzada Farhan leaps in celebration after reaching his century, Namibia vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo, February 18, 2026

12वें ओवर में 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने के बाद फरहान ने गियर बदला और अगली 20 गेंदों में शतक तक पहुंच गए। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने एक गेंद और खेली, लेकिन उस पर रन नहीं बना सके।

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए 12 साल बाद शतक

टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान की ओर से पिछला शतक 2014 में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाकर लगाया था। फरहान टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

Sahibzada Farhan celebrates his fifty, Namibia vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo, February 18, 2026

नामीबिया के सामने 200 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए और नामीबिया के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। फरहान के शतक के अलावा शादाब खान ने 22 गेंदों पर 36 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों पर 38 रन जोड़े।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल