मैदान पर ही बन गई साहिबजादा फरहान की डॉक्यूमेंट्री! सिर्फ 4 गेंदों में हार्दिक पांड्या ने निकाली सारी हवा; किया चारो खाने चित्त

Sahibzada Farhan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी ने साहिबजादा फरहान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

iconPublished: 16 Feb 2026, 06:08 PM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 06:31 PM

Sahibzada Farhan documentory made by Hardik Pandya: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि जज़्बातों और दावों की जंग बन जाता है। इस बार भी मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब शोर मचाया गया। खास तौर पर उस्मान तारीक और साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ बड़ा हथियार बताया जा रहा था।

पाकिस्तानी फैन्स का दावा था कि ये खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देंगे और मैच को एकतरफा बना देंगे। माहौल ऐसा तैयार किया गया मानो टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद मुश्किल होने वाला है। लेकिन जैसे ही मैच शुरू हुआ, मैदान पर कहानी बिल्कुल उलटी लिखी जाने लगी।

मैदान पर ही बन गई Sahibzada Farhan की ‘डॉक्यूमेंट्री’

जिस साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) से पाकिस्तान को बड़ी पारी की उम्मीद थी, वे भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। हार्दिक पांड्या ने अपने स्पेल में ऐसी सटीक गेंदबाजी की कि फरहान संभल ही नहीं पाए। सिर्फ चार गेंदों के भीतर पांड्या ने उनकी सारी लय तोड़ दी। फरहान रन बनाने के लिए जूझते रहे और आखिरकार सस्ते में पवेलियन लौट गए।

Sahibzada Farhan का वायरल वीडियो बना मजाक का कारण

एक मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में वह साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) को चिल्लाकर कहता नजर आया कि वे जसप्रीत बुमराह को छक्के मारकर ‘32 घंटे की फिल्म’ बना देंगे। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ यह बयान ही मजाक का विषय बन गया।

Image

कैसा रहा मुकाबले का हाल

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ईशान किशन के शानदार पारी की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना दिए थे। इसके बाद डिफेंड करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और मात्र 114 रनों पर ऑल आउट कर इस मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया।

Read More: No look सिक्स के बाद पांड्या ने दिखाया नो लुक विकेट का जलवा, साहिबजादा को आउट करने के बाद हार्दिक का स्वैग वाला सेलिब्रेशन VIDEO वायरल

IND vs PAK: सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फिर से धोया, पड़ोसी मुल्क के फैंस ने गुस्से में फिर से तोड़ी गई टीवी; VIDEO

बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?