धर्मेंद्र के निधन पर गमगीन हुआ क्रिकेट जगत! सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, हरभजन समेत दिग्गजों ने दी भावुक श्रद्धांजलि; देखें रिएक्शन

Dharmendra: भारतीय सिनेमा के सबसे प्यारे और दिग्गज अभिनेताओं में से एक धर्मेंद्र का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और उन्हें हाल ही में उम्र संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

iconPublished: 24 Nov 2025, 07:58 PM
iconUpdated: 24 Nov 2025, 08:03 PM

Cricketers Reaction on Dharmendra's Passing: बॉलीवुड के महान अभिनेता और सदाबहार हीरो धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर सुबह मुंबई में निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। वो 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

अक्टूबर में धर्मेंद्र को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें 12 नवंबर 2025 को छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद वे घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। उनके निधन की खबर आते ही फिल्म जगत के साथ-साथ खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र के निधन पर क्रिकेट जगत भी गमगीन हो गया।

धर्मेंद्र के निधन पर गमगीन हुआ क्रिकेट जगत!

भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों ने धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक्स पर लिखा कि भारतीय सिनेमा ने आज एक ऐसी शख्सियत खो दी है, जिसने अपनी अभिनय क्षमता और व्यक्तित्व से करोड़ों दिलों को जीता। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे हैंडसम और दिलदार अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने ‘शोले’ को हिंदी सिनेमा की सबसे महान फिल्मों में से एक बताया और धर्मेंद्र को पिता समान बताया।

युवराज सिंह ने याद करते हुए कहा कि देश के लगभग हर घर में धर्मेंद्र की कोई न कोई पसंदीदा फिल्म जरूर होती थी। उनका कहना था कि धर्मेंद्र ने हर किरदार में ईमानदारी, सादगी और ताकत डाली। उन्होंने पंजाब की सादगी और गर्मजोशी को पूरे देश में फैलाया। युवराज ने सनी देओल और पूरे देओल परिवार के प्रति संवेदना भी जताई।

क्रिकेटरों के रिएक्शन

Sachin Tendulkar Virat Kohli Virender Sehwag to Navjot Singh Sidhu Cricketers Reaction on Dharmendra's Passing

Dharmendra के निधन से पहले फैली थी झूठी खबर

धर्मेंद्र अपने 90वें जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले दुनिया से गए। इलाज के दौरान उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर शिफ्ट किया गया था। उनके निधन से पहले उनकी सेहत को लेकर कई झूठी अफवाहें भी फैली थीं, जिसके बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी को सामने आकर मीडिया को गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग न करने की अपील करनी पड़ी थी।

Read More Here:

Indian Squad Released: SA के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी, केएल राहुल बनें कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी

IND vs PAK मैच में हुआ हैंडशेक, देखें VIDEO; क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर