Sanju Samson: विश्व कप जीतने के बाद जब संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया तो वो बेहद भावुक हो गए और उन्होंने अपने बुरे वक्त के बारे में कई राज खोले।
'मैं टूट गया था...' जब संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिल रहा था मौका, क्रिकेट के भगवान ने दिया ऐसा गुरुमंत्र; पलट गया सारा खेल
Table of Contents
T20 World Cup 2026, Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने कुल 9 मुकाबले खेले लेकिन इन 9 मैचों में से संजू सैमसन को सिर्फ 5 में ही अपना दम दिखाने का मौका मिला जिसमें से दो मैचों में उनके बल्ले से रन ही नहीं निकले लेकिन इसके बाद संजू सैमसन के नाम की आंधी ने विरोधी खेमे के होश ही उड़ा दिए।
भारत के तीनों नॉकआउट मैचों में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कमाल का प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेली। वहीं उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी 89 रन की पारी खेली। विश्व कप जीतने के बाद जब संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया तो वो बेहद भावुक हो गए और उन्होंने अपने बुरे वक्त के बारे में कई राज खोले।
क्या बोले Sanju Samson?
संजू ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा, "सच में, यह एक सपने जैसा लग रहा है। बहुत ही अधिक खुश हूं। मेरे पास भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि यह सब एक-दो साल पहले शुरू हुआ था। जब मैं वेस्ट इंडीज में 2024 विश्व कप जीतने वाली टीम के साथ था, तब मैं एक भी मैच नहीं खेल पाया था। मैं लगातार कल्पना करता रहा। मैं सपने देखता रहा। मैं मेहनत करता रहा।"

मैं टूट गया था... :Sanju Samson
संजू ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड सीरीज के ठीक बाद मैं पूरी तरह से टूट गया था। मैं बिल्कुल होश में नहीं था। मैं सोच रहा था, मेरे सपने चकनाचूर हो गए। अब मैं क्या कर सकता हूं? लेकिन भगवान की योजना कुछ और ही थी। मुझे लगता है कि मैं अचानक महत्वपूर्ण मैचों में वापस आया और मैंने अपने देश के लिए वह सब किया जो मैं कर सकता था। मुझे बहुत गर्व है और खुशी भी है।"
Sanju Samson with his wife and his Player of the Tournament award.
— Sonu (@Cricket_live247) March 9, 2026
Sanju’s wife taking his pictures with the POT award.
A moment of life for Sanju Samson.❤ pic.twitter.com/445VLgNFEB
Sanju Samson ने किसे आभार व्यक्त किया?
संजू ने अपनी सफलता का राज खोलते हुए कहा, "मैं यहां पर एक बात बताना चाहता हूं। मैं सचिन सर के साथ लगातार संपर्क में रहा हूं। मुझे लगता है कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया में बाहर बैठा था, मैं कोई मैच नहीं खेल रहा था। तो मैंने सोचा कि अब किस मानसिकता की आवश्यकता है? तो, मैंने सचिन सर से संपर्क किया और उनके साथ मेरी बहुत लंबी बातचीत हुई।
Sanu Samson : "Sachin Tendulkar sir helped me lot and he called me yesterday to know how I am feeling"
— Farrago Abdullah Parody (@abdullah_0mar) March 8, 2026
Tendulkar's impact on the game is still there. #INDvsNZpic.twitter.com/ieHRYcLiKL
कल भी, उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। आपको, जब किसी ऐसे महान खिलाड़ी का मार्गदर्शन मिलता है, तो बहुत अच्छा होता है। मैं उनका बहुत आभारी हूं।"