'बोलने में दिक्कत...', सचिन तेंदुलकर के जिगरी विनोद कांबली फिर हुए बीमार? भाई ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Vinod Kambli: विनोद कांबली के छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने उनकी ताजा हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बोलने में दिक्कत है और उनका इलाज लगातार चल रहा है।

iconPublished: 20 Aug 2025, 05:56 PM
iconUpdated: 20 Aug 2025, 06:05 PM

Vinod Kambli Health Update: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और दिग्गज सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली की हेल्थ पर ताजा अपडेट सामने आया है। कांबली के छोटे भाई वीरेंद्र ने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है। वीरेंद्र ने कहा कि भाई विनोद को बोलने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनका इलाज लगातार चल रहा है।

बता दें कि दिसंबर, 2024 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर को यूरिनरी इंफेक्शन और क्रैम्प के चलते ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि अब विनोद कांबली घर पर हैं, लेकिन उनका इलाज जारी है।

छोटे भाई ने दिया हेल्थ अपडेड

छोटे भाई वीरेंद्र ने विनोद कांबली की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। क्रिकेट कंट्री पर छपी एक रिपोर्ट के हवाले से वीरेंद्र कांबली ने कहा, "वह फिलहाल घर पर हैं। वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन उनका इलाज जारी है। उन्हों बोलने में तकलीफ हो रही है। उन्हें रिकवर होने में वक्त लगेगा। लेकिन वह चैंपियन हैं और वापसी करेंगे। उम्मीद है वह चलना और दौड़ना शुरू करेंगे। मुझे उमने पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि आप उन्हें मैदान पर वापस देख पाएंगे।"

Vinod Kambli

दुआ की दरख्वास्त की

वीरेंद्र कांबली ने अपने बड़े भाई की अच्छी सेहत के लिए दुआ की दरख्वास्त करते हुए कहा, "वह 10 दिन के लिए रिहैब करेंगे। उनकी पूरी बॉडी का चेपअप हो गया है, जिसमें ब्रेन स्कैन और यूरीन टेस्ट भी शामिल है। रिजल्ट ठीक हैं। बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है, लेकिन वह चल नहीं पा रहे हैं तो फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी गई है।"

वीरेंद्र ने आगे कहा, "वह अभी भी लड़खड़ाते हुए बोलता है, लेकिन उनमें सुधार हो रहा है। मैं लोगों से यही कहना चाहता हूं कि उनके लिए दुआ करें, जिससे वह अच्छे हों। उन्हें आपके प्यार और सपोर्ट की जरूरत है।"

Vinod Kambli

Vinod Kambli का अंतर्राष्ट्रीय करियर

गौरतलब है कि विनोद कांबली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। टेस्ट में उन्होंने 1084 रन और वनडे में 2477 रन बनाए।

Read more: एशिया कप 2025 में नहीं हुआ सिलेक्शन तो आंसुओं से रोए श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल! दिग्गज ने ठोका दावा

Shreyas Iyer की बहन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को 'जूते से पीटा', सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा VIDEO

Follow Us Google News