Saaniya Chandok: अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक की गले में आला डाले तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह भी सास अंजलि तेंदुलकर की तरह डॉक्टर हैं। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई।
होने वाली सास अंजलि तेंदुलकर की तरह अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक भी हैं डॉक्टर? गले में आला डाले तस्वीर वायरल

Saaniya Chandok Education: पूर्व क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक (Saaniya Chandok) से सगाई कर ली है। बुधवार (13 अगस्त) को हुई इस सगाई में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे, जिसे बेहद प्राइवेट रखा गया। हालांकि, तेंदुलकर परिवार की ओर से अभी तक इस सगाई पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब सोशल मीडिया पर सानिया चंडोक (Saaniya Chandok) की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह गले में आला डाले नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर कई लोग उन्हें होने वाली सास अंजलि तेंदुलकर की तरह डॉक्टर मान रहे हैं, क्योंकि अंजलि पेशे से एक पेडियाट्रिकियन (बाल रोग विशेषज्ञ) हैं। इस वायरल तस्वीर ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
Saaniya Chandok है डॉक्टर?
सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। रवि घई ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन हैं, जो द ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन-रॉबिन्स जैसी बड़ी आइसक्रीम कंपनियों का संचालन करता है। वही इसी बीच सानिया चंडोक की गले में आले के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सानिया चंडोक (Saaniya Chandok) पेशे से मेडिकल डॉक्टर नहीं, बल्कि एक सर्टिफाइड वेटरिनरी टेक्नीशियन हैं। उन्होंने डब्लूवीएस के एबीसी प्रोग्राम से यह सर्टिफिकेशन हासिल किया है। इसके अलावा वह Mr Paws नामक पेट स्किनकेयर ब्रांड की फाउंडर भी हैं। उनका ब्रांड पालतू जानवरों की त्वचा से जुड़ी देखभाल के लिए खासतौर पर प्रोडक्ट बनाता है।
View this post on Instagram
अंजली तेंदुलकर है डॉक्टर
अंजलि तेंदुलकर ने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई से MBBS की डिग्री हासिल की। अंजलि को मुंबई यूनिवर्सिटी से पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट सफर
अर्जुन तेंदुलकर एक लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर और लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने घरेलू करियर की शुरुआत मुंबई से की थी और 2022/23 सीजन में गोवा की ओर से फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू किया। अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और अपने पिता की तरह क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में हैं।