SA vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में एक बदलाव; भारतीय फैंस की बढ़ी धड़कनें

SA vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 के डबल हेडर मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 Feb 2026, 02:43 PM
iconUpdated: 26 Feb 2026, 03:17 PM

SA vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 47वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है लेकिन भारतीय फैंस के दिलों की धड़कनें काफी बढ़ चुकी हैं क्योंकि इस मैच से टीम इंडिया के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी।

SA vs WI: साउथ अफ्रीका की टीम में हुआ कोई बदलाव?

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया गया। कप्तान एडेन मार्क्ररन उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरे हैं जिसने अहमदाबाद में भारत को धूल चटाई थी।

SA vs WI
SA vs WI

SA vs WI: वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI में एक बदलाव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने एक बदलाव किया है। जिसमें कैरेबियाई टीम में अकील हुसैन की जगह रोस्‍टन चेस को जगह दी गई है।

SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Read More: IND vs ZIM: 24 में पहली बार होगा ये कारनामा, जब भारत-जिम्बाब्वे के बीच बीच होगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला

IND vs ZIM से ज्यादा जरूरी साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की भिड़ंत, इस मैच से साफ होगी भारत के सेमीफाइनल की तस्वीर; समझें पूरा समीकरण

IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मैच पर ओस डालेगी असर? अमेरिका से मंगाई गई खास 'दवा', क्या है पूरा मामला?