SA vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले 4 ओवर में 4 विकेट लेकर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
SA vs WI: पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उड़ाई वेस्टइंडीज की धज्जियां, शुरुआती चार ओवर में चटकाए 4 विकेट
SA vs WI, Dominant start from South African bowlers: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में सुपर 8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के फैंस के अलावा भारतीय प्रशंसकों की भी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इस मुकाबले का परिणाम भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह को भी प्रभावित कर सकता है।
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले दो ओवर में शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लुंगी एंगिडी और कगिसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
SA vs WI: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की शानदार शुरुआत
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वेस्टइंडीज ने शुरुआती दो ओवरों में 29 रन बनाकर तेज शुरुआत की। हालांकि, इसके बाद अगले दो ओवरों में कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने 2-2 विकेट झटककर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तोड़ दिया।

SA vs WI: 2 ओवर में चटकाए 4 विकेट
पहले दो ओवर में शानदार शुरुआत के बाद तीसरा ओवर लेकर कगिसो रबाडा आए। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने शाई होप को क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने इन-फॉर्म शिमरन हेटमायर को भी पवेलियन भेज दिया।
WEST INDIES 4 DOWN 43...!!!! 🤯💥 pic.twitter.com/67FQNmSzHO
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 26, 2026
चौथा ओवर डालने आए लुंगी एंगिडी ने दबाव को बरकरार रखा। लगातार दो चौके खाने के बाद उन्होंने चौथी गेंद पर ब्रैंडन किंग को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद ओवर की अंतिम गेंद पर रोस्टन चेज को आउट कर वेस्टइंडीज को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

SA vs WI: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। पावरप्ले में टीम ने 52 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। वहीं, इस खबर के लिखे जाने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 72 रन पर 6 विकेट हो चुका था।