SA vs WI: मार्क्ररम एंड कंपनी ने रोका कैरेबियाई सेना का विजयी रथ, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदते हुए कटाया सेमीफाइनल का टिकट?

SA vs WI: एडन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना विजयी रथ जारी रखा।

iconPublished: 26 Feb 2026, 06:11 PM
iconUpdated: 26 Feb 2026, 06:50 PM

SA vs WI Match Report: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को हराकर मुकाबले में आसान जीत दर्ज की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान एडन मार्करम ने बेहतरीन कप्तानी पारी खेली, जबकि क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने भी जीत में अहम योगदान दिया। वेस्टइंडीज की यह हार भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हुई है।

SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने आसानी से जीता मुकाबला

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट चटकाकर उन्होंने वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि अंत में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड की साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज 176 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इसके जवाब में कप्तान एडन मार्करम के शानदार अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य आसानी से हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत अपने नाम कर ली।

Ryan Rickelton and Aiden Markram put South Africa firmly on course, South Africa vs West Indies, T20 World Cup, Super Eight, Ahmedabad, February 26, 2026

SA vs WI: खराब शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की शानदार वापसी

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया था। एक समय वेस्टइंडीज ने मात्र 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 8वें विकेट के लिए जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के बीच 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। शेफर्ड ने इस मुकाबले में 52 रन बनाए, वहीं होल्डर ने नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Jason Holder and Romario Shepherd added a record eighth-wicket partnership, South Africa vs West Indies, T20 World Cup Super Eight, Ahmedabad, February 26, 2026

SA vs WI: साउथ अफ्रीका की दमदार रन चेज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई, जिसने जीत की नींव रखी। इसके बाद रयान रिकेल्टन और मार्करम की साझेदारी ने टीम को आसानी से जीत दिला दी। मार्करम ने 46 गेंदों में 82 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 47 और रिकेल्टन ने नाबाद 45 रनों का योगदान दिया।

Read More: SA vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में एक बदलाव; भारतीय फैंस की बढ़ी धड़कनें

SA vs WI: पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उड़ाई वेस्टइंडीज की धज्जियां, शुरुआती चार ओवर में चटकाए 4 विकेट

IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मैच पर ओस डालेगी असर? अमेरिका से मंगाई गई खास 'दवा', क्या है पूरा मामला?