SA vs WI: साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज, सुपर-8 में किसे मिलेगी दूसरी जीत; कब और कहां देखें महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

SA vs WI Live Streaming: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में भिड़ंत कब, कहां और कितने बजे से होगी साथ ही साथ फैंस इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव कहां देख सकेंगे आइए जानते हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 Feb 2026, 11:07 AM
iconUpdated: 26 Feb 2026, 12:07 PM

SA vs WI Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का दौर जारी है। इस विश्व कप के सेमीफािनल के लिए एक टीम यानी इंग्लैंड ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर-8 में 26 फरवरी यानी आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। जो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम की तस्वीर काफी हद तक साफ कर देंगे।

इस डबल हेडर का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा जाएगा। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में भिड़ंत कब, कहां और कितने बजे से होगी साथ ही साथ फैंस इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव कहां देख सकेंगे आइए जानते हैं।

SA vs WI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा?

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दबदबा बनाया है। दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी20आइ मैच खेले गए हैं। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 में से 4 मैच जीते हैं। जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल कर पाया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि दोनों टीमों के बीच छठा मैच कौन जीतेगा? क्योंकि इस वक्त दोनों ही टीमें धाकड़ फॉर्म में है।

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (SA vs WI) मैच कब खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच गुरुवार, 26 फरवरी को होगा।

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच कहां खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

SA vs WI Live Streaming
SA vs WI Live Streaming

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच कितने बजे से शुरू होगा?
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। जिसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा।

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच टीवी पर कहां देख सकते हैं?
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है।

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर होगी।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

SA vs WI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI?

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Read More: जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' वाला मैच, होटल में आराम कर रही टीम इंडिया, सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस, जानें पूरा मामला

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से अभिषेक शर्मा का कटेगा पत्ता या होगा डिमोशन? नेट प्रैक्टिस का ये VIDEO कर देगा हैरान!

Rinku Singh की घर वापसी के बाद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? ऑलराउंडर या बल्लेबाज किसे मिलेगा मौका!