SA vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।
SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Table of Contents
SA vs NZ Toss Update: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस अहम चरण तक अपनी जगह बनाई है।
इस सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। जहां साउथ अफ्रीका तीन बदलाव के साथ मैदान में उतरी है, वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है।
SA vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी
ईडन गार्डन्स के इस मैदान पर ओस पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान साबित हो सकता है।

दोनों टीमों ने किए बदलाव
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में बदलाव किए है जहां न्यूजीलैंड ने इश सोढ़ी की जगह जेम्स नीषम को मौका दिया है। वही साउथ अफ्रीका तिन बदलावों के साथ मैदान में उतरी है जिसमें केशव महाराज, कगिसो रबाडा और मार्को यान्सेंन की वापसी हुई है।

SA vs NZ: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.